सोशल मीडिया एन्फ़्लुएन्सर और लॉ की छात्रा शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले वजाहत खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वजाहत खान पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में कार्रवाई की गई है।
वजाहत खान की ही शिकायत के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पनोली को 30 मई को कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। वजाहत खान कथित तौर पर 1 जून से फरार था। उसको पेश होने के लिए कई बार समन भी जारी किया गया था। इसके बाद भी वह पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस कई जगहों पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि वजाहत खान के खिलाफ कोलकाता के गोल्फ ग्रीन पुलिस स्टेशन में सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने का मामला दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने उसे तीन नोटिस भेजे, जिसमें उसे पूछताछ के लिए पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था लेकिन वह सामने नहीं आया।
शर्मिष्ठा पर क्यों दर्ज हुआ था केस?
वहीं शर्मिष्ठा पनोली पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बॉलीवुड अभिनेताओं की चुप्पी पर एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था और उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि विवाद बढ़ता देख और सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी के बाद शर्मिष्ठा ने एक अन्य वीडियो जारी कर माफी मांग ली थी लेकिन इसके बाद भी उसके खिलाफ कार्रवाई की गई और कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम से उसे गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ें : ‘शर्मिष्ठा को नहीं नबी के बारे में जानकारी’, क्यों दी जा रही सजा? यूट्यूबर के वकील ने उठाए ये सवाल
कोर्ट ने दी अंतरिम बेल
इसके बाद शर्मिष्ठा की तरफ से बेल के लिए अपील की गई थी। जिस पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ बेल दे दी थी। इसके साथ ही शर्मिष्ठा के सामने कई शर्तें भी रखी थी। कोर्ट ने शर्मिष्ठा को मिल रही धमकियों को लेकर पुलिस से सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए आदेशित किया था।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 hr agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
1 day agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
1 day agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
1 day agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानें कहां-कितना मतदान?
2 days agoहुमायूं कबीर पर एक्शन, उपचुनाव के बीच गिरफ्तार हुए AJUP विधायक
2 days agoममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर उनके वकील ने नोटिस भेजकर उठाए सवाल
3 days agoममता बनर्जी को अभी भी बागियों की वापसी की उम्मीद, 15 दिन का दिया समय
3 days agoकोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर क्या बोलीं अग्निमित्रा पॉल?
4 days agoकौन हैं कोयल मल्लिक? जिन्हें BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines