Noida News: चार साल की बच्ची से डिजिटल रेप, दिक्कत होने पर डॉक्टर को बताई स्कूल की घटना
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में एक चार साल की बच्ची के साथ डिजिटल रेप (Digital Rape) का मामले सामने आया है। जानकारी होने पर बच्ची की मां ने थाना पुलिस में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-37 स्थित एक निजी स्कूल में 7 अगस्त को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चार साल की बच्ची के साथ डिजिटल रेप का आरोप है। बुधवार को थाना सेक्टर-39 में बच्ची के परिवार वालों ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में लगी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करते हुए जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
Noida, UP | FIR registered. Child's medical examination done, no external injury found. CCTV footage showed child was going alone. No evidence found yet. Investigation still underway: ADCP Ashutosh Dwivedi on rape case of 4-yr-old minor pic.twitter.com/Qxlync4lcb
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 15, 2022
वहीं नोएडा की एक हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाली महिला ने बताया कि एक एक दिन बेटी ने घर पर आकर बताया कि उसके पूरे शरीर पर खुजली हो रही है। महिला ने बच्ची के शरीर पर पाउडर लगाया, लेकिन उसे कोई राहत नहीं मिली। इस पर महिला बच्ची को लेकर डॉक्टर के पास पहुंची। डॉक्टर ने बच्ची से जब बात की तो उसने स्कूल में अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। यह सुनकर बच्ची की मां के होश उड़ गए। बच्ची की मां ने तत्काल थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
नोएडा के एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि बच्ची के स्कूल में जाकर वहां के स्टाफ और शिक्षकों से बात की गई है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है। बच्ची सामान्य नजर आ रही है। फिर भी परिवार वालों के आरोपों की गहनता के साथ जांच कराई जा रही है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में कुछ समय पहले भी एक महिला ने बच्ची के साथ डिजिटल रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
डिजिटल रेप का आश्य किसी भी प्रकार के डिजिटल (इंटरनेट, मोबाइल या अन्य किसी उपकरण) से नहीं है। बल्कि यह दो शब्दों से मिलकर बना है डिजीट+रेप। अंग्रेजी में डिजीट का मतलब अंगूली, अंगूठा और पैर की अंगूली को कहा जाता है। यानी यदि कोई व्यक्ति किसी महिला के मर्जी के खिलाफ उसके शरीर के प्राइवेट पार्ट्स को छूता है तो उसे डिजिटल रेप कहा जाता है। पिछले कई माह में डिजिटल रेप के कई मामले सामने आए हैं। इनमें आरोपियों को सख्त सजाएं भी हुई हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: