Moradabad News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक तांत्रिक ने कोरियर कंपनी (courier company) के मालिक को रातोंरात अमीर होने का झांसा देकर 25 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तांत्रित को हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी से पूछताछ की तो उसकी कहानी सुनकर होश उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में कोरियर कंपनी चलाता है पीड़ित

मामला मुरादाबाद के सिविल लाइंस के अगवानपुर का है। अमरोहा के रहने वाले व्यापारी रिफाकत दिल्ली में रहकर एक कोरियर कंपनी चलाते हैं। उनकी कुछ महीने पहले अगवानपुर के रहने वाले तांत्रिक से मुलाकात हुई। इस दौरान उसने खुद को पहुंचा हुआ तांत्रिक बताया। उसने कहा कि वह उसे मालामाल कर देगा। वह ऐसी तंत्र क्रियाएं करेगा कि जमीन फटकर सोना निकलेगा। इसके लिए उसे पैसे खर्च करने होंगे। वह उन पैसों से पूजा-पाठ करेगा। आरोप है कि तांत्रिक ने इसी बहाने से उससे 25 लाख रुपये ठग लिए, लेकिन एक भी पैसे का लाभ न होने पर उसका माथा ठनका।

विज्ञापन

पैसे मांगे तो बोला, तंत्र ने बर्बाद कर दूंगा, मौत हो जाएगी

इसके बाद पीड़ित ने तांत्रिक से शिकायत की कि उसने ठगी की है। 25 लाख रुपये देने के बाद भी एक पैसे का लाभ नहीं हुआ है। पीड़ित का आरोप है कि तांत्रित ने उसे धमकी दी। उससे कहा कि अगर उसने दबाव बनाया तो वह अपनी तंत्र क्रियाओं से उसे बर्बाद कर देगा। इस पर पीड़ित घबरा गया। कुछ दिन शांत रहा। आरोप है कि इसके बाद फिर से कहने पर आरोपी तांत्रित ने धमकी दी कि वह ऐसी तंत्र क्रियाएं करेगा कि उसकी मौत हो जाएगी। इसके बाद पीड़ित ने थाना पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ