Noida News : लिव इन पार्टनर से हुआ झगड़ा, हाथ की नस काटने के बाद भी नहीं हुई मौत तो कैसे दी जान, जानकर रह जाएंगे हैरान

Noida News : नोएडा के सेक्टर 44 छलेरा गांव में किराए पर रहने वाली युवती ने आत्महत्या कर ली है। वह अपने दोस्त के साथ लिव इन में रहती थी।

Noida Crime News

Noida Crime News

Noida News : नोएडा के सेक्टर 44 छलेरा गांव में किराए पर रहने वाली युवती ने आत्महत्या कर ली है। वह अपने दोस्त के साथ लिव इन में रहती थी। आरोप है कि लिव इन पार्टनर ने युवती को इतना परेशान किया कि उत्पीड़न से तंग आकर युवती ने अपनी जान दे दी। सेक्टर 39 थाना पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस साक्ष्य एकत्र कर रही है।

विज्ञापन

मुरादाबाद की रहने वाली थी राधा त्यागी

मूल रूप से मुरादाबाद के रहने वाले कमल कुमार की बेटी राधा त्यागी नोएडा में रहती थी। पिता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि बेटी सौरभ नाम के युवक के साथ रहती थी। दोनों के बीच लंबे समय से दोस्ती थी। पूर्व में भी दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ था। आरोप है कि सौरभ के उत्पीड़न के चलते ही राधा ने जान दी है।

विज्ञापन

पहले नस काटी, फिर फांसी का फंदा लगाया

पुलिस जांच के दौरान पता चला है कि युवती ने पहले अपने हाथ की नस काटी और फिर फांसी का फंदा लगाकर पंखे से झूल गई। दर्द भरी कहानी जानकर परिजन हैरान है। परिजन ने आरोपी सौरभ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पहले से शादीशुदा थी राधा

सूत्रों ने दावा किया है कि राधा पहले से शादीशुदा थी। वह अपने पति से अलग हो गई थी और नोएडा में सौरभ के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। दोनों वर्तमान में छलेरा गांव में रह रहे थे। दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना वाली बुधवार की रात ऐसा क्या हुआ कि राधा ने खुद को इतनी दर्दनाक मौत दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ