लखनऊ में नौकरी का झांसा देकर मानसिक और शारीरिक शोषण, युवती ने SHO पर भी लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. अपनी वीडियो में महिला ने उसे नौकरी का झांसा देकर उसका शीरिरिक शोषण करने के आरोप लगाए हैं.

IMAGE.jpg (3)

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक गंभीर मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ में एक युवती ने एक वीडियो बनाकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती के अनुसार, उसे नौकरी का झांसा दिया गया और उसके साथ शोषण किया गया. वहीं, युवती ने बताया कि प्रेम कुमार सिंह (विपिन) ने नौकरी के नाम पर उसे लखनऊ बुलाया था. जिसके बाद उसे नौकरी देने की बात कही गई लेकिन मानसिक शारीरिक और आर्थिक शोषण किया गया.

विज्ञापन

पीड़िता का यह भी दावा है कि दुष्कर्म की शिकायत लेकर वह विभूतिखंड थाने पहुंची थी. इस दौरान थाने में महिला पर जबरन एप्लीकेशन बदलवाने का भी दबाव बनाया गया था.

विज्ञापन

वहीं, महिला ने विभूतिखंड थाने के SHO पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला ने आरोप लगाते हुए एक वीडियो में कहा कि शिकायत करने के दौरान थाने के अंदर उसके साथ मारपीट भी की गई. फिलहाल सोशल मीडिया पर पीड़ित महिला का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

पीड़िता ने लगाए मारपीट के आरोप

महिला द्वारा बनाए गए वीडियो के बाद अब पुलिस की कार्यशैली पर लोग सवाल उठा रहे हैं. बता दें कि ये मामला लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र का है. लखनऊ के विभूतिखंड थाने में मारपीट और धमकी के आरोप में FIR दर्ज होने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं. पीड़िता का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई करने के बजाय आरोपी के साथ कथित तौर पर चाय पीते नजर आई.

विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि शिकायत और FIR दर्ज होने के बावजूद आरोपी के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई. इस पूरे मामले ने महिला सुरक्षा और पुलिस की कार्यशैली को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ