गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे की कैसे हुई मौत? कार हादसे का VIDEO आया सामने, 6 दिन पहले हुआ था एक्सीडेंट

उत्तर प्रदेश के झांसी में 6 अगस्त को हुए कार हादसे की लाइव वीडियो सामने आई है. हादसे में गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत हुई थी. हादसे का वीडियो आज सामने आया, जिसमें देख सकते हैं कि कार डिवाइडर से टकराकर पलट जाती है.

aban ahmed car accident

झांसी में डिवाइडर से टकराकर कार पलट गई थी.

गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की कार के एक्सीडेंट का लाइव वीडियो सामने आया है. गत 6 अगस्त को झांसी में हुए कार हादसे में अबान और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई थी. हादसे के 6 दिन बाद आज उस कार हादसे का डैशकैम फुटेज सामने आया है. वीडियो में देख सकते हैं कि अबान की SUV कार झांसी जिले में डिवाइडर से टकराकर पलट जाती है. कार सड़क पर दौड़ते-दौड़ते अचानक सड़क के किनारे जाती है और डिवाइडर से टकराकर हवा में उछलती है. उछलने के बाद पलटियां खाते हुए पीछे की तरफ आकर सड़क पर पलट जाती है. हादसे में कार का अगला हिस्सा डैमेज हुआ था.

विज्ञापन

कार के डैशकैम से रिकॉर्ड हुआ वीडियो

हादसा 6 अगस्त को झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुआ था. अतीक अहमद का बेटा आबान अहमद प्रयागराज से झांसी जा रहा था. उसे झांसी की जेल में बंद अपने भाई अली अहमद जेल में बंद है, वह उसी से मिलने जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही हादसे में उसकी मौत हो जाती है. डैशकॉम में रिकॉर्ड वीडियो के अनुसार, अबान की कार सड़क पर दौड़ रही है. उसके पीछे एक कार है और जिसे अबान की कार ओवरटेक करके आगे जाती है. फिर एक ट्रक को ओवरटेक करके कार आगे जाती है, लेकिन कार अचानक बाईं ओर सड़क किनारे उतरती है, बैलेंस बिगड़ता है और डिवाइडर से टकराकर कई फीट ऊपर हवा में उछलती है. इसके बाद का वीडियो रिकॉर्ड नहीं हुआ.

विज्ञापन

पैरोल लेकर जनाजे में आए दोनों भाई

बता दें कि छोटे भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए उसके बड़े भाइयों उमर अहमद और अली अहमद ने पैरोल ली थी. इलाहाबाद हाईकोर्ट की डबल बेंच में दोनों भाइयों को पैरोल दी. उमर अहमद लखनऊ जेल में बंद था, वहीं अली अहमद झांसी जेल में बंद था. अदालत ने दोनों को छोटे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल के दौरान शर्तें का पालन करने का निर्देश दिया. दोनों को पुलिस सुरक्षा में सीधे कब्रिस्तान ले जाया गया और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वापस जेल ले जाया गया. इस दौरान दोनों को मीडिया और परिवार के सदस्यों से बातचीत नहीं करने की दी गई थी.

विज्ञापन

पिता की कब्र के पास दफन हुआ अबान

बता दें कि अबान अहमद को उसके पिता अतीक अहमद की कब्र के पास दफन किया गया. वहीं छोटे भाई अबान के जनाजे को कंधा देते समय उसके दोनों बड़े भाई उमर और अली भावुक हो गए थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ