Nitin Arora
Read More
---विज्ञापन---
लखनऊ: प्रयागराज में बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजू पाल की 2005 में हुई हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या ने शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को आमने सामने ला खड़ा किया। सीएम आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर माफियाओं (अपराधियों) को संरक्षण देने का आरोप लगाया और फिर अपने एक बयान से सबको हैरान कर दिया। सीएम योगी ने विधानसभा में कहा कि अपराधियों को मिट्टी में मिला दूंगा।
उमेश पाल की शुक्रवार को उनके प्रयागराज स्थित आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके एक गनर की भी गोली लगने से मौत हो गई थी। बीते दिन हुई इस घटना ने यूपी को हिलाकर रख दिया था। यह मामला काफी गर्माया हुआ है।
''समाजवादी पार्टी पेशेवर अपराधियों और माफियाओं की संरक्षक है''
यूपी विधानसभा में CM योगी आदित्यनाथ का बयान #YogiAdityanath #UttarPradesh #Prayagraj | Yogi Adityanath pic.twitter.com/pEe8Zzq463
— News24 (@news24tvchannel) February 25, 2023
राजू पाल ने पूर्व सांसद अतीक अहमद के छोटे भाई खालिद अजीम को इलाहाबाद (पश्चिम) विधानसभा सीट से हरा दिया था। इस इलाके पर अतीक अहमद का जोर था। इसी जीत के महीनों बाद राजू पाल की हत्या कर दी गई थी। राजू पाल हत्याकांड में अतीक अहमद, उनके भाई और पूर्व विधायक अशरफ मुख्य आरोपी हैं। सभी आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं।
राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की बीते दिन हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, हमलावर लगातार उमेश पाल की कार का पीछा कर रहे थे और साथ में देसी बम लेकर आए थे। एक वीडियो क्लिप में एक आरोपी को अपने बैग से बम निकालकर उमेश पाल पर फेंकते हुए देखा जा सकता है।
सीएम ने कहा, ‘आप (समाजवादी पार्टी) अपराधियों को संरक्षण देते हैं, उनका फूलमालाओं से स्वागत करते हैं और फिर राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नाटक करते हैं।’
UP | Government is working on the incident of Prayagraj on the basis of zero-tolerance policy. But the criminal who was involved in the incident, was he not nurtured by Samajwadi Party? Was he not made MP by SP. We'll not spare these mafias: UP CM Yogi Adityanath in Vidhan Sabha pic.twitter.com/Ng6Llt1Uej
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 25, 2023
योगी ने कहा, ‘क्या यह सच नहीं है कि पूर्व सांसद अतीक अहमद को सपा का समर्थन प्राप्त है? सीएम योगी ने आगे कहा कि उनकी सरकार राज्य में सभी माफियाओं को खत्म कर देगी।
UP | Government is working on the incident of Prayagraj on the basis of zero-tolerance policy. But the criminal who was involved in the incident, was he not nurtured by Samajwadi Party? Was he not made MP by SP. We'll not spare these mafias: UP CM Yogi Adityanath in Vidhan Sabha pic.twitter.com/Ng6Llt1Uej
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 25, 2023
सीएम आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘कल जिस तरह से बम फेंके गए, उससे साफ है कि यह सरकार पूरी तरह फेल हो गई है और गैंगवार जैसी स्थिति पैदा हो गई है। क्या यही रामराज्य है जहां सरेआम बंदूकें चल रही हैं? पुलिस पूरी तरह विफल है और इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।