YEIDA: कल होगी जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉट्स की ई-नीलामी, जानिए कितनी रकम जमा करना जरूरी?

YEIDA Plot Scheme 2024: कल नोएडा में यीडा की 20 प्लॉट वाली स्कीम के तहत प्लॉट की ई-नीलामी की जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण ने सर्कुलर भी जारी कर दिया है। देखिए पूरी जानकारी।

YEIDA Plot Scheme 2024

Photo Credit- Meta AI

विज्ञापन

YEIDA Plot Scheme 2024: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने प्लॉट की योजना शुरू की है। जिसमें बहुत से लोगों ने दिलचस्पी दिखाई है। इस योजना के आवेदकों को अब 20 तारीख का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इसी दिन प्लॉट का आवंटन किया जाएगा। आवंटन प्रक्रिया ई-ऑक्शन के जरिए की जाएगी। जिसमें पात्र आवेदकों के नाम तय किए जाएंगे। इस ई-ऑक्शन के लिए एक समय सीमा निर्धारित की गई है। जिसमें केवल 3 घंटे के अंदर ही लाभार्थियों के नाम का ऐलान किया जाएगा।

क्या है यीडा की योजना?

यमुना प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट के पास सेक्टर- 17, 18 और 22डी में यह योजना शुरू की। जिसमें प्लॉट की संख्या 20 है। योजना में लोगों ने आवेदन किया,  अब योजना का आखिरी पड़ाव प्लॉट की ई-नीलामी है। जिसके लिए 20.01.2025 तारीख रखी गई है। प्लॉट की नीलामी प्रक्रिया 11:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 2:00 बजे तक चलेगी। https://yamunaexpresswayauthority.com/ पर नीलामी का अपडेट देख सकते हैं।

Advertisment

कब तक जमा करनी होगी पूरी रकम?

आवंटी को ग्रुप हाउसिंग प्लॉट की कुल लागत की 40% रकम जमा करनी होगी। इसके बाद आवंटन पत्र जारी किया जाएगा, जिसके जारी होने के बाद 60 दिनों के अंदर पूरी रकम जमा की जाएगी। अगर निर्धारित अवधि में रकम जमा नहीं की गई तो प्लॉट का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। इसके अलावा जो बयाना राशि के तौर पर जमा की गई रकम होगी वह भी वापस नहीं की जाएगी।

कहां पर कितने प्लॉट?

यीडा ने यह योजना जेवर एयरपोर्ट के पास निकाली है। 20 प्लॉट नोएडा के अलग अलग सेक्टरों में हैं। सेक्टर 17 में 11,513.72 से लेकर 24,282 वर्गमीटर तक के प्लॉट दिए जाएंगे। जिनका बेस प्राइस 32,375 रुपए प्रति वर्गमीटर होगा। इसके अलावा सेक्टर 18 में 16,188 वर्गमीटर का एक प्लॉट है और सेक्टर 22डी में 20,235 वर्गमीटर से लेकर 89,034 वर्गमीटर तक के बड़े प्लॉट्स लाए गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ