YEIDA Flat Scheme: नोएडा में केवल इतने लाख में खरीदें फ्लैट, जानें कितनी कीमत और कैसे करें अप्लाई?

YEIDA Flat Scheme: यमुना एक्सप्रेस पर मौजूद हाउसिंग फ्लैट्स की बिक्री के लिए यीडा ने आवेदन मांगे हैं। इस स्कीम को अगले महीने बंद कर दिया जाएगा। अगर आप भी अप्लाई करना चाहते हैं, तो पूरी डिटेल यहां देखें।

YEIDA Built-Up Housing Scheme

फोटो क्रेडिट- मेटा एआई

विज्ञापन

YEIDA Flat Scheme: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने 1200 फ्लैट्स की एक स्कीम निकाली है। जिसके लिए आवेदन 2024 से ही शुरू हो गए थे, लेकिन अब इस स्कीम में फ्लैट खरीदने की आखिरी तारीख नजदीक आ रही है। दरअसल, यह फ्लैट्स ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर दिए जा रहे हैं। जिसमें 600 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के साथ आवेदन किया जा सकता है। अगर आप भी दिल्ली NCR में सस्ते और अच्छे घर लेना चाहते हैं, तो यीडा की इस योजना के बारे में पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

31 मार्च तक चलेगी स्कीम

यमुना प्राधिकरण ने यह स्कीम यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे सेक्टर-22 डी में निकाली है। यीडा ने इस स्कीम की शुरुआत 19 सितंबर 2024 को की थी। जिसकी आखिरी तारीख 31 मार्च 2025 है। हालांकि, सारे फ्लैट नहीं बिक पाते हैं, तो स्कीम को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। इन फ्लैट्स खरीदने के लिए जिन डॉक्यूमेंट्स का होना जरूरी है, उसमें आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, इनकम सर्टिफिकेट और राज्य सरकार से प्राप्त आवास सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। फ्लैट्स का आवंटन ड्रॉ से किया जाएगा। जिसमें हर कैटेगिरी के लिए अलग-अलग ड्रॉ का आयोजन होगा।

विज्ञापन

फ्लैटों की कीमत क्या?

YEIDA की हाउसिंग स्कीम में मिलने वाले 1 BHK का फ्लैट 29.76 स्क्वायर मीटर में बनाए गए हैं। जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर फ्लैट की कीमत 23.37 लाख रखी गई है, वहीं पहले, दूसरे और तीसरे फ्लोर पर फ्लैटों की कीमत 20.72 लाख रुपये है। इस कैटेगरी के करीब 276 फ्लैट बेचे जाने हैं। इसके अलावा, 1 BHK फ्लैट, जो 54.75 स्क्वायर मीटर का होगा उसकी कीमत 33.05 लाख रुपये रखी गई है। इस कैटेगरी के कुल 713 फ्लैट हैं। तीसरी श्रेणी में 2 BHK फ्लैट आते हैं, जो 99.86 स्क्वायर मीटर में बनाकर तैयार किए गए हैं। जिनकी कीमत 45.09 लाख रुपये तक तय की गई है। इस कैटेगरी में कुल 250 फ्लैट बेचे जाएंगे।

कैसे करें आवेदन?

अगर यीडा की स्कीम में आवेदन करना चाहेत हैं, तो ऑफिशियल साइट https://yamunaexpresswayauthority.com पर इससे जुड़ी पूरी जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए आपसे आधार कार्ड, पैन कार्ड/ पासपोर्ट या वोटर आईडी मांगी जाएगी। इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटो भी देना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में 600 रुपये की फीस जमा की जाएगी। रजिस्ट्रेशन से जुड़ी पूरी जानकारी आपको SMS या ईमेल के जरिए भेज दी जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ