Noida में मकान बनाने का YEIDA दे रहा मौका! जानिए कितनी होगी प्लॉट की कीमत?

YEIDA Plots Scheme: नोएडा में अपना घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। यीडा नई प्लॉट योजना लाने की तैयारी में है। जानिए यह प्लॉट कहां पर निकाले जाएंगे और कौन लोग इसमें अप्लाई कर सकेंगे?

YEIDA Plots Scheme

YEIDA Plots Scheme: यमुना प्राधिकरण हमेशा आम लोगों के लिए किफायती दाम पर प्लॉट-फ्लैट की स्कीम लेकर आता रहा है। प्राधिकरण एक बार फिर से एक नई स्कीम लाने की तैयारी कर रहा है। इस स्कीम के तहत यीडा 7 से 7.5 लाख रुपये में घर बनाने के लिए प्लॉट लॉन्च करने वाला है। जिनका आवंटन लॉटरी निकालकर किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस योजना में शामिल होने के लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं। इसमें केवल वही लोग हिस्सा ले सकते हैं, जिनकी अधिकतम सालाना आय ढाई लाख रुपये होगी। यीडा की इस स्कीम से जुड़ी पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

7 लाख से शुरू होगी कीमत

यमुना प्राधिकरण इन प्लॉट्स को नोएडा सेक्टर-18 में निकालेगा, जो 30 वर्गमीटर के होंगे। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, चूंकि यह आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों के लिए निकाले जाएंगे, जिसको देखते हुए इन प्लॉट्स की कीमत सात से साढ़े सात लाख रुपये तक रखी जाएगी। आवेदन करने की कुछ शर्तें भी होंगी। जिसको पूरा करने वाले ही इन प्लॉट्स को खरीदने की दावेदारी पेश कर सकते हैं। इसमें केवल वह लोग अप्लाई कर सकते हैं, जो सालाना ढाई लाख रुपये तक कमाते हों। आवेदन के लिए सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट आय का प्रमाण पत्र होगा, जिसके बिना इस स्कीम में आवेदन नहीं कर सकते हैं। इन प्लॉट्स का आवंटन लॉटरी द्वारा किया जाएगा। आपको बता दें कि यमुना प्राधिकरण के इन प्लॉट्स पर खरीदार दो मंजिला मकान बना सकेंगे।

और भी योजनाएं चला रहा यीडा

हाल ही में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 28 प्लॉट निकाले हैं, जिसके लिए आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। यह सभी प्लॉट अलग-अलग सेक्टर्स में निकाले गए हैं। हालांकि यह प्लॉट व्यावसायिक योजना के तहत निकाले गए हैं। जिसकी वजह से प्लॉट का आकार 1500 से लेकर 20 हजार वर्गमीटर तक होगा। इनमें बहुमंजिला इमारतों का निर्माण कराया जा सकता है। यह प्लॉट नालेज पार्क में, जीटा, सेक्टर-10, 12 ग्रेटर नोएडा वेस्ट और डेल्टा में निकाले गए हैं। इसके अलावा, सबसे ज्यादा सेक्टर इकोटेक-एक एक्सटेंशन में 9 प्लॉट निकाले गए हैं।

इसके अलावा यीडा की कई दूसरी योजनाएं चल रही हैं, जिसके लिए आवेदन बंद कर दिए गए हैं। अब बस इन प्लॉट्स की नीलामी होनी बाकी है। यीडा की कई योजनाएं जेवर एयरपोर्ट के आसपास के इलाके में चल रही हैं। किफायती दामों में प्लॉट नोएडा सेक्टर-18, सेक्टर 20 और सेक्टर 22D में भी निकाले गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ