जब उफनती नदी में फंस गई वॉल्वो बस, तब 53 सवारियों को याद आए भगवान, Watch Video
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Uttarakhand News: उत्तराखंड के हरिद्वार से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा की बस कोटावाली नदी में फंस गई। बस में 53 यात्री सवार थे। अपने चारों ओर पानी-पानी देखकर उनकी सांसे थम गईं। छह यात्री अपने आप से निकलकर एक पुल के खंभों पर चढ़े गए। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक मामला शुक्रवार सुबह का है। भारत-नेपाल मैत्री सेवा की वॉल्वो बस नेपालगंज से चलकर हरिद्वार जा रही थी। बस हरिद्वार में श्यामपुर में नदी के रास्ते को पार कर रही थी। बताया गया है कि इसी दौरान कोटावाली नदी में अचानक पानी आ गया और बस बीच नदी में फंस गई। बस के ड्राइवर ने काफी कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
#WATCH | Haridwar: A bus got stuck in the river swollen due to rain. We have rescued the bus and saved the lives of all 53 passengers: Police pic.twitter.com/wL1GL0djAh
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 15, 2023
बस में सवार यात्रियों ने जब शीशों में से झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि चारों ओर पानी ही पानी था। घबराए यात्रियों में से छह लोग बस में से निकल गए और पास में एक पुल के खंभों पर चढ़ गए। उधर मामले की जानकारी जैसे ही प्रशासन और पुलिस को हुई तो तत्काल कार्यवाही शुरू कर दी गई। मौके पर एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस में फंसे सभी 53 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण नदी में तेज बहाव के साथ अचानक पानी आ गया था। उधर बस के नदी में फंसे होने का लोगों ने वीडियो शूट कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: