पान की तलब ने पहुंचाया जेल, दुकान पर भीड़ देख हवा में दागीं 5 गोलियां, आगरा पुलिस ने दबोचा

Uttar Pradesh News: आगरा में एक शख्स को पान नहीं मिला तो उसने पिस्तौल निकाल ली। उसकी यह हीरोपंती उसी पर भारी पड़ गई। पुलिस ने रंगबाजी दिखाने वाले इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

Uttar Pradesh Agara

Uttar Pradesh News: आगरा से फुल रंगबाजी का एक मामला सामने आया है, जहां पर एक शुभम भार्गव नाम के एक शख्स को पान की तलब हुई। इस दौरान वह पान की दुकान की तरफ गया, जहां पर पहले से काफी भीड़ थी। वह दूसरी दुकान पर गया जिस पर भी कई ग्राहक पहले से खड़े थे। ये देखकर भार्गव का माथा ठनक गया, और अपनी कमर से पिस्तौल निकाल फायर कर दिया, जिससे हर तरफ अफरातफरी मच गई। इसके बाद उसने फुल टशन में पान खाया।

विज्ञापन

रंगबाज ने गजब कांड

उत्तर प्रदेश कई मामलों में सुर्खियों में रहता है। प्रदेश के शहर आगरा से एक मामला सामने आया है जो दिल्ली गेट के पास का बताया जा रहा है। जहां पर शुभम भार्गव नाम के एक प्रॉपर्टी डीलर के पान खाने की तलब ने उसको मुश्किल में डाल दिया। जानकारी के मुताबिक, शुभम भार्गव को पान खाना था जिसके लिए वह एक दुकान पर गया। वहां पर उसने देखा कि पहले से ही काफी लोगों की भीड़ पान लेने के लिए खड़ी है। इसके बाद उसने दूसरी दुकान का रुख किया। वहां भी पहले से कई ग्राहक लाइन में थे। भार्गव को पान की तलब लगी थी जिसकी वजह से इतना इंतजार नहीं कर सका और कांड कर डाला।

विज्ञापन

रंगबाजी में चलाई गोलियां

शुभम भार्गव ने भीड़ को कम करने के लिए कमर में लगी पिस्तौल निकाली और लगातार 5 फायर कर दिए। फायरिंग के बाद लोग डर के पीछे हट गए। दुकान से ग्राहकों के साथ दुकानदार भी छिप गया। इसके बाद भार्गव ने खुद भार्गव ने खुद से पान बनाया और इत्मीनान से खाकर निकल गया। फायरिंग के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

विज्ञापन

हालांकि पुलिस ने शुभम भार्गव के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से पुलिस ने पांच खोखे बरामद किए हैं और पिस्टल भी बरामद हो गई है। जानकारी के मुताबिक, भार्गव आगरा का मशहूर रंगबाज शख्स कहा जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ