गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी में सुसाइड, युवक ने 14वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान

UP Ghaziabad News : यूपी के गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी में बड़ी घटना हो गई। एक युवक ने अपनी बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

Crime News
विज्ञापन

UP Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। हाईराइज सोसायटी में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने सुसाइड का कारण बताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

यह घटना गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र की है। राजनगर एक्सटेंशन की वीवीआईपी एड्रेस सोसायटी में तुषार गोयल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह मूलरूप से पटेल नगर का रहने वाला था। तुषार गोयल ने शुक्रवार को अपनी बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरी सोसायटी में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

मृतक के पास से मिला सुसाइड नोट

जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि खुद पर अधिक कर्ज होने की वजह से उसने आत्महत्या करने का फैसला लिया। हालांकि, पुलिस इस मामले में हर एंगल पर जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

इस मामले की जांच कर रही पुलिस

विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आसपास के रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही जांच टीम यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कर्ज को लेकर युवक पर कौन दबाव डाल रहा था? परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ