Viral Video: ग्रेटर नोएडा की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में विवाद के बाद भिड़े छात्र, मारपीट का वीडियो वायरल
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। एएनआई के अनुसार विवि प्रशासन और दनकौर थाना पुलिस ने वायरल वीडियो और घटना का लेते हुए छात्रों की पहचान करना शुरू कर दिया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में एक निजी विश्वविद्यालय के पहली और दूसरी साल के छात्रों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान छात्रों के दोनों पक्ष भिड़ गए। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले। एजेंसी के अनुसार वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर दनकौर थाना और विश्वविद्यालय प्रशासन कार्रवाई कर रहा है।
https://twitter.com/ANI/status/1651807838635958272
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि विवि के एक फ्लोर पर भगदड़ मची हुई है। तभी छात्रों को दो गुट एक दूसरे पर टूट पड़े। काफी देर तक आफरा-तफरी का माहौल रहा। इस दौरान किसी ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एएनआई के अनुसार, इस वायरल वीडियो की पुलिस ने पुष्टि की है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.