गाजियाबाद पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, चोरी के 11 वाहन और 10 मोबाइल बरामद

Ghaziabad news: गाजियाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से वाहन चोरी करने वाले एक बड़े गैंग का खुलासा किया है। टीला मोड़ थाना पुलिस ने गिराह के सरगना सहित गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 11 बाइकें, स्कूटी और 10 मोाइल फोन बरामद किए है।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad crime, Ghaziabad crime news, Ghaziabad Fire Department, Ghaziabad Traffic Police, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद अपराध, गाजियाबाद दमकल विभाग, गाजियाबाद ट्रेफिक पुलिस

गाजियाबाद पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोर गिरोह के सदस्य

Ghaziabad news: गाजियाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से वाहन चोरी करने वाले एक बड़े गैंग का खुलासा किया है। साहिबाबाद की टीला मोड़ थाना पुलिस ने गिराह के सरगना सहित गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 11 बाइकें, स्कूटी और 10 मोाइल फोन बरामद किए है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों द्वारा एनसीआर क्षेत्र में सैंकड़ों चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुकें है। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की भी जानकारी करने में जुटी है।

विज्ञापन

एनसीआर में सैंकड़ों चोरी की घटनाओं को दे चुकें है अंजाम

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन एसीपी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, साहिबाबाद की टीला मोड़ थाना पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक बाइक सवार तीन संदिग्धों को चेकिंग के लिए रोका था। इस दौरान बाइक सवार बाइक के कागज पुलिस टीम को नहीं दिखा सकी। शक होने पर पुलिस ने गहनता से जांच की तो पता चला कि उनके पास से बरामद बाइक चोरी की है और तीनों बाइक चोर गिरोह के सदस्य हैं। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान साहिबाबाद के रहने वाले साजन, समीर और सूरज के रूप में हुई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों से जानकारी करके इस बाइक गिरोह के सरगना सद्दाम नामक युवक और नदीम को भी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

चोरी की 5 बाइकें, 6 स्कूटी और 10 मोबाइल बरामद

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने टीला मोड़ क्षेत्र के जंगल में छिपाई गई चोरी की पांच बाइकें, 6 स्कूटी और 10 मोबाइल फोन बरामद किए है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरेापी शातिर किस्म के चोर है। यह गाजियाबाद सहित एनसीआर के अन्य जिलों में सैंकड़ों चोरी की वारदात को अंजाम दे चुकें है। पकड़े गए आरोपियों पर पहले से केस दर्ज हैं। आरापियों के अन्य साथियों के बारे में जानकारी की जा रही है। आरोपी रेकी करने के बाद दोपहियां वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ