Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की ‘राजा बाबू’ (Raja Babu) फिल्म तो आपने देखी ही होगी। उस फिल्म में बुलेट (Bullet) के साथ गोविंदा के करतबों को देख सभी हैरान रह गए।

विज्ञापन

चलती बुलेट से उतरना और फिर दोबारा बुलेट पर बैठना का सीन काफी लोकप्रिय हुआ था। अब ऐसा ही एक मामला रीयल लाइफ में भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है।

विज्ञापन

हाईवे पर बुलेट चलाने का सीन देख उड़े होश

जानकारी के मुताबिक यह वीडियो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का बताया जा रहा है। यहां हाईवे पर एक शख्स बुलेट पर जा रहा था। युवक तेज रफ्तार बुलेट पर एक साइड में पैर करके बैठा है। काफी दूर तक ऐसे ही चलता है। इसके बाद वह चलती बुलेट पर खड़ा हो जाता है और फिर दोनों ओर पैर करके बैठ जाता है। इस सीन को देख किसी के भी होश उड़ जाएंगे।

विज्ञापन

लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो

हाईवे पर बुलेट के पीछे चल रहे किसी कार सवार ने उसका वीडियो बना लिया। अब इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए यूपी पुलिस को टैग किया गया है। इस ट्वीट के जवाब में मुरादाबाद पुलिस ने लिखा है कि मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि पिछले दिनों यूपी के गाजियाबाद में भी काफी वीडियो वायरल हुए थे। इसके बाद पुलिस ने मोटे चालान की कार्रवाई की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ