Vintage car Video: 49 साल पहले आती थी ऐसी कार, कार में ही किचन, बाथरूम और दो लोगों के सोने की जगह

vintage car, viral video, volkswagen gooseneck trailer

vintage car

Viral video: सड़कों पर बढ़ती भीड़ व पार्किंग की समस्या बढ़ने पर खासकर मेट्रो सिटी में छोटी कारें अधिक पसंद की जाती हैं। लेकिन आज से करीब 49 साल पहले ऐसी कार आती थी। जिसमें किचन, बाथरूम और यहां तक की दो बड़े लोगों के सोने की व्यवस्था थी।

विज्ञापन

360 डिग्री घूम जाती थी यह कार

इस कार का नाम था Volkswagen gooseneck trailer. अब इस कार मैन्युफैक्चरिंग नहीं की जाती है। कंपनी ने सालों पहले ही इसे बनाना बंद कर दिया। इसमें एक मिनी कार में पीछे हूड से ट्रेलर जूड़ा रहता था। खास बात यह है कि यह ट्रेलर पूरा 360 डिग्री घूम जाता था। जिससे इसे सड़क मार्ग पर चलाना, मोड़ना व खड़ा करना बेहद आसान था।

विज्ञापन

विज्ञापन

कंपनी से लोग कर रहे दोबारा निर्मित करने की मांग 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 1974 की की यह सबसे फेमस कार में से एक थी। यह कार और ट्रक का एक तरह का मिला-जुला रूप था। इस कार की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। करीब 1.6 मिलियन लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। 23.6k लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। यूजर्स जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। कोई इसे दोबारा से बनाने की अपील कर रहा है तो कोई इसे चलाने की इच्छा जाहिर कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ