Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

एक लड़की, दो प्रेमी; मिलने के लिए पहुंचे तीनों और हो गया कांड! वाराणसी में खौफनाक वारदात

वाराणसी में एक लड़की ने अपने नए प्रेमी संग मिलकर पुराने प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। होली की रात रची गई इस साजिश का पुलिस ने खुलासा किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Mar 19, 2025 23:15

वाराणसी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लड़की के दो प्रेमी थे। उसने अपने पुराने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया और फिर नए प्रेमी के साथ मिलकर ऐसा कांड कर दिया, जिसकी चर्चा दूर-दूर तक हो रही है। लड़की ने पुराने प्रेमी से शादी का वादा किया था, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि जिसकी संग वह सपने सजा रहा है, उसी का प्लान अब बदल चुका है।

वाराणसी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रेमिका के नए प्रेमी ने कथित तौर पर एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला और उसके नए प्रेमी ने होली से एक महीने पहले ही हत्या की योजना बनाई थी और इसे होली की रात अंजाम दिया गया।

---विज्ञापन---

होली के दिन हुआ था कांड 

14 मार्च की रात प्रेमिका ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर पीड़ित दलजीत को एक घर के बाहर बुलाया और उसके सीने में गोली मार दी। पुलिस को मिले सीसीटीवी वीडियो में हेलमेट पहनकर दोपहिया बाइक से आरोपी को रात करीब 11:05 बजे स्कूटी पर सवार पीड़ित का पीछा करते हुए देखा गया। पुलिस ने बताया कि वीडियो में आरोपी बाइक से पीछा करते हुए दलजीत पर बंदूक तान रहा है और फिर उसे गोली मार देता है।

पुलिस ने पीड़ितों की पहचान की 

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी आधी रात को एक बैग के साथ बाइक पर खड़ा दिखाई दिया और फिर वह आराम से फरार हो गया। आरोपी कई दिनों से फरार चल रहे थे, जिसके बाद पुलिस पर सवाल उठने लगे। पुलिस ने विशेष टीम बनाकर आरोपियों की पहचान की। पीड़ित की प्रेमिका से पूछताछ के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी और हत्या में शामिल एक अन्य महिला को भी पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें : डेढ़ साल के मासूम के प्राइवेट पार्ट पर वार, महिला ने किया घिनौना अपराध

हालांकि, अभी तक पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद नहीं किया है। पुलिस ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। ब्रेकअप के बाद लड़की का पुराने प्रेमी के साथ मनमुटाव चल रहा था। पुलिस ने X (ट्विटर) पर लिखा कि होली के दिन नवयुवक की जघन्य हत्या करने वाले अभियुक्तों को थाना जैतपुरा पुलिस व S.O.G की संयुक्त टीम ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।

First published on: Mar 19, 2025 11:15 PM

संबंधित खबरें