Uttarakhand Weather: सावधान! पहाड़ों में फिर होगी भारी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कें अवरुद्ध होने से चारों धामों की यात्रा रुक गई है। चार धाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री की ओर जाने वाली सभी सड़कें पहाड़ों से आए मलबे के कारण अवरुद्ध हो गई हैं, जिसके कारण यात्रा रुक गई है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने एएनआई से कहा कि मौसम की स्थिति (Uttarakhand Weather) में जल्द ही सुधार होने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि राज्य में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के लोगों के साथ-साथ तीर्थयात्रियों से अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा है। सीएम ने सभी 13 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ ही एसडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये हैं।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1679330321488293889
उत्तराखंड मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 13 जुलाई को बारिश की गतिविधियां थोड़ी कम होती दिख रही हैं। फिर भी ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। कहा गया है कि 13 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौढ़ी, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार में भारी बारिश की आशंका है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1679345449793355776
मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है। इसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 14 तारीख को बहुत अधिक गतिविधि नहीं होगी, केवल हल्की से मध्यम वर्षा होगी। कुमाऊं के कुछ ही इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। आशंका है कि 15-16 को बारिश फिर से जोर पकड़ सकती है। इसलिए 15, 16 और 17 को अधिकांश जिलों में भारी से बहुत अधिक वर्षा हो सकती है। 15 तारीख से ऑरेंज अलर्ट जारी है।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिला प्रशासन की जानकारी के अनुसार, जिले के मोरी नैटवाड क्षेत्र में भारी बारिश के कारण एक सेब का बगीचा और एक आवासीय घर पूरी तरह से नष्ट हो गया है। प्रशासन की टीम नुकसान का जायजा लेने के लिए रवाना हो गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: