बारिश से ढहा कॉलेज; वीडियो और फोटो में देखें उत्तराखंड की तबाही
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Uttarakhand Weather 2023: पहाड़ी राज्यों के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। भारी से भारी बारिश के कारण उत्तराखंड में हाहाकार की स्थिति है। पहाड़ों पर लैंडस्लाइड, इमारतों के ढहने और रास्तों के नदियों के साथ बहने का सिलसिला जारी है। हाल ही में बारिश से एक कॉलेज के ढहने का वीडियो सामने आया है।
सामाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उत्तराखंड में रविवार रात को भीषण से भीषण बारिश हुई। इसके कारण उत्तराखंड के देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी और हरिद्वार में भारी तबाही देखने को मिली है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने एएनआई को बताया कि मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1690949782716743680
12 अगस्त के बाद से विशेषकर गढ़वाल क्षेत्र में भारी वर्षा हुई है। सभी जगहों पर सड़कें बंद हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम अलर्ट मोड पर है। चमोली और उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र में बादल फट गया। ऋषिकेश में भारी जलभराव की स्थिति है। डीजीपी ने बताया कि हम सभी लोगों से पहाड़ी इलाकों में न जाने की अपील कर रहे हैं।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1690938094143565824
उत्तराखंड में पौडी गढ़वाल के श्रीनगर में कल रात से लगातार बारिश से अलकनंदा नदी पूरे उफान पर है। चमोली के नगर पंचायत पीपलकोटी के मायापुर में देर रात हुई भारी बारिश से भी भारी नुकसान हुआ है। चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने एएनआई को बताया कि पीपलकोटी में पहाड़ से भारी मलबा आने के कारण कई गाड़ियां दब गईं और सड़कें बंद हो गईं। फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1690906310441889792
चमोली डीएम ने बताया कि पीपलकोटी में एक व्यक्ति के मलबे में दबे/लापता होने की जानकारी मिली है। राहत टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं। उधर, कल रात से लगातार भारी बारिश के कारण ऋषिकेश के आसपास के इलाकों में जलभराव हो गया है। आईडीपीएल, श्यामपुर, गुमानी वाला, खारा स्रोत में बारिश के पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1690917418477240320
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1690914009149804544
एसडीआरएफ के प्रवक्ता का कहना है कि एसडीआरएफ की टीमें सभी जगहों पर बचाव कार्य में लगी हुई हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। चमोली जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ हाईवे पर मायापुर में पहाड़ से आए मलबे के नीचे कई गाड़ियां दब गई हैं। एएनआई की ओर से जारी वीडियो के अनुसार, पीपलकोटी में नालों का पानी दुकानों के अंदर घुस गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: