Uttarakhand Patwari Exam: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) की ओर से रविवार को प्रदेश में उत्तराखंड पटवारी परीक्षा (Uttarakhand Patwari Exam) का आयोजन कराया गया। प्रदेश सरकार के मुताबिक इस परीक्षा में एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए। इस दौरान सरकार की ओर से लाए गए नकल विरोधी कानून (Anti-Copying Law) के तहत पहला मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरकाशी में हुई पहली कार्रवाई

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रविवार को पटवारी परीक्षा के संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से कथित रूप से अफवाह और गलत सूचना फैलाने के आरोप में एक शख्स अरुण कुमार समेत दो लोगों के खिलाफ नकल विरोधी कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1624940646460182530

9 फरवरी को देहरादून में हुआ था पथराव और लाठीचार्ज

बता दें कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गुरुवार यानी 9 फरवरी को भारी संख्या में युवा जुटे थे। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी। इसी दौरान युवा अभ्यर्थियों ने कथित तौर पर पुलिस और प्रशासन पर पथराव कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था।

विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन के बीच सरकार ने बनाया सख्त कानून

इसके बाद प्रदेश के सीएम धामी ने इस घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। वहीं सीएम धामी और प्रदेश की एसीएस (गृह) राधा रतूड़ी ने कहा था कि सरकार ने नकल विरोधी कानून बनाया है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है। बताया गया है कि उत्तरकाशी में इस कानून के तहत पहला मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ