Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात कमाडो ने की खुदकुशी; AK-47 से खुद को मारी गोली

Uttarakhand News, CM Pushkar Singh Dhami, CM Security Commando, Crime News, Uttarakhand Crime News
विज्ञापन

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में लगे एक कमांडो ने गुरुवार को खुद को सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान ने ये खौफनाक कदम सीएम आवास में अपनी बनी बैकर में उठाया। सूचना पर सीएम सुरक्षा में लगे अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।

एके-47 से चली गोली, गले में लगी

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कमाडो की पहचान प्रमोद रावत के रूप में हुई है। वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात थे। बताया गया है कि प्रमोद ने अपनी ही सर्विस रायफल एके-47 से खुद को गोली मारी है। जानकारी के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है।

Advertisment

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1664242183074119682

सीएम के विशेष प्रधान सचिव भी पहुंचे

मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव अभिनव कुमार ने एएनआई को बताया कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि कमांडो की मौत गलती से गोली चलने के कारण हुई या फिर आत्महत्या है। प्रधान सचिव ने कहा कि जवान की गर्दन पर गोली का निशान है, लेकिन बाहर निकलने का कोई निशान नहीं है, इसलिए फोरेंसिक जांच और पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

घटना के पीछे बताया जा रहा ये कारण

स्थानीय जानकारी के अनुसार, कमाडो प्रमोद रावत 40वी वाहिनी के जवान थे। वे वर्ष 2007 में पुलिस में भर्ती हुए थे और 2016 से सीएम सुरक्षा में तैनात थे। सूत्रों के मुताबिक, छुट्टी न मिलने के कारण कमाडो प्रमोद रावत ने यह कदम उठाया है। हालांकि मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने इस बात का खंडन किया है। एडीजी अभिनव कुमार का कहना है कि घटना दोपहर लगभग 2 बजे की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ