Uttarakhand: युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में धरने पर बैठे पूर्व CM हरीश रावत, अचानक बिगड़ी तबीयत, Video

Uttarakhand Former CM Harish Rawat health deteriorated sitting on dharna protest against lathi charge on youth

Uttarakhand: उत्तराखंड (Uttarakhand) के देहरादून (Dehradun) में गुरुवार को भर्ती घोटालों के विरोध में बेरोजगार युवाओं ने प्रदर्शन किया। इन घोटालों की सीबीआई (CBI) जांच की मांग कर रहे युवाओं का प्रदर्शन उग्र हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस की ओर से विरोध किया गया। इसी विरोध प्रदर्शन में उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत (Former CM Harish Rawat) शामिल हुए थे।

विज्ञापन

युवाओं के समर्थन में शामिल हुआ कांग्रेस

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत खराब हो गई। वे देहरादून में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन में पहुंचे थे। उत्तराखंड में भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर छात्र और अन्य युवा संगठन देहरादून में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को यह प्रदर्शन हिंसक हो गया और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पथराव करने का आरोप लगाते हुए लाठीचार्ज कर दिया।

विज्ञापन

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1623985907941638144

प्रशासन ने लगाई धारा-144, सीएम धामी ने दिए ये आदेश

इस घटना के बाद देहरादून जिला प्रशासन ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड और देहरादून के 300 मीटर के दायरे में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। ताकि युवाओं की ओर से ज्यादा विरोध प्रदर्शन नहीं किया जा सके। वहीं कथित तौर पर पुलिस लाठीचार्ज की घटना पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दिया है।

विज्ञापन

पथराव में 15 पुलिस वाले घायलः उत्तराखंड पुलिस

पुलिस के अनुसार विरोध में हिंसा बढ़ने और युवाओं द्वारा पथराव में 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हालातों को देखते हुए पुलिस को बल का इस्तेमाल करना पड़ा। इस पर कांग्रेस पार्टी ने युवाओं पर पुलिस की बर्बरता को देते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। शुक्रवार को भारी संख्या में कांग्रेसी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ