Uttarakhand: भारत-नेपाल के बीच और कम हुई दूरी, उत्तराखंड बॉर्डर पर 2 करोड़ की लागत से बनाए दो खास ब्रिज
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Uttarakhand: उत्तराखंड (Uttarakhand) के पिथौरागढ़ (Pithoragarh) में शुक्रवार को दो अंतरराष्ट्रीय पुलों का उद्घाटन उत्तराखंड और नेपाल प्रशासन के अधिकारियों (India And Nepal) ने किया। इस दौरान उत्तराखंड की जिला मजिस्ट्रेट रीना जोशी और नेपाल के जिला मजिस्ट्रेट धारचूला दीर्घराज उपाध्याय मौजूद रहे।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक नेपाल की ओर से लिपुलेख मार्ग पर मल्ला घाट और गर्भधार में दो पुल बनाए गए हैं। प्रत्येक पुल के निर्माण पर करीब एक करोड़ नेपाली रुपये खर्च किए गए हैं। इन पुलों के बनने से उत्तराखंड और नेपाल के लोगों को काफी सुविधा होगी।
पिथौरागढ़ की जिलाधिकारी रीना जोशी ने बताया कि भारत और नेपाल के बीच बनने वाले दो अंतरराष्ट्रीय पुलों से लोगों को सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि यह पुल दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होंगे।
Two suspension bridges built by Nepal were jointly inaugurated by the District Magistrate of Pithoragarh, Uttarakhand and the District Magistrate of Dharchula, Nepal at Malla Ghat and Garbhadhar pic.twitter.com/fZS5KSxWR6
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 17, 2023
उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच दो अंतरराष्ट्रीय झूला पुलों (सस्पेंशन पुल) का उद्घाटन किया गया है। पुल दोनों तरफ रहने वाले 70,000 लोगों के लिए फायदेमंद होंगे। अधिकारियों ने बताया कि पहले लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। रीना जोशी ने एएनआई को बताया कि दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए एक कदम है।.
एएनआई से बात करते हुए दीर्घराज उपाध्याय ने लोगों को बधाई दी। कहा कि ये पुल लोगों के लिए काफी सुविधाजनक सिद्ध होंगे। इससे पहले 13 फरवरी को विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के साथ आर्थिक और विकास सहयोग समेत विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की थी। यह बैठक क्वात्रा की दो दिवसीय काठमांडू यात्रा के दौरान हुई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: