Viral Video: घर के सामने गंदगी कराने से टोका तो कुत्ते के मालिक ने दिव्यांग को गिरा-गिराकर कूटा

Ghaziabad viral video image

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में फिर से कुत्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि कुत्ते के मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक दिव्यांग की पिटाई लगा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। वहीं मामले की जानकारी होने पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वसुंधरा के सेक्टर-2 का है मामला

घटना गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-2 की बताई जा रही है। यहां रहने वाले दिव्यांग मोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि केतन सबरवाल नाम का एक शख्स अपने पालतू कुत्ते को घुमा रहा था। कुत्ते ने उसके घर के सामने शौच कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ उसकी पिटाई कर दी। सड़क पर गिराकर बुरी तरह से पीटा। किसी ने इस घटना का अपनी छत से वीडिया बना लिया।

वायरल हुआ पिटाई का वीडियो

पिटाई का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं वायरल वीडियो और मामले का संज्ञान लेते हुए गाजियाबाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है। पीड़ित को थाने पर बुलाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर ली गई। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कुत्ता मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उसे कॉलोनी छोड़ने की भी धमकी दी है।

कुत्तों को लेकर पहले भी हुए

बता दें कि कुछ समय पहले भी गाजियाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यहां एक राहगीर के टोकने पर अपने पालतू कुत्ते को घुमा रही मां-बेटी की दबंगई सामने आई थी। इतना ही नहीं तीखी कहासुनी के बाद महिला ने कुत्ते के विवाद को लेकर राहगीर को थप्पड़ भी मार दिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ