Noida के सेक्टर-79 में देर रात लगी भीषण आग, कई झुग्गियां जलकर राख, जांच में जुटी टीमें
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Uttar Pradesh News in Hindi: नोएडा। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में रविवार देर रात सेक्टर-79 में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। बता दें कि पिछले दिनों ग्रेटर नोएडा की एक फर्नीचर मार्केट में भी भीषण आग लगी थी।
समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से बताया गया है कि नोएडा के सेक्टर-79 की एक झुग्गी वाली बस्ती में भीषण आग लग गई। सुरक्षा एजेंसियों ने आग पर काबू पा लिया गया है। एजेंसी की ओर से बताया गया है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि बताया गया है कि आग से लोगों को काफी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1594317588133093376
जानकारी के मुताबिक 16 नवंबर को ग्रेटर नोएडा के तुगलकपुर गांव में स्थित फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लगी थी।इसमें कई दुकानें जलकर राख हो गईं। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चला था, लेकिन बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
वीडियो में देखा जा सकता था कि आग लगने के बाद दुकानें धू-धूकर जलने लगीं और उनमें से धुएं का गुबार उठने लगे। आग लगने के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। नुकसान और आग को बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने जान पर खेलकर इसे बुझाने का प्रयास किया। ग्रेटर नोएडा के इस गांव में ज्यादातर दुकानें स्थानीय लोगों की हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: