उत्तर प्रदेश को राममय बनाने की तैयारी, CM योगी बोले- पूरे प्रदेश में होगा अखंड रामायण और हनुमान चालीसा का पाठ

Ayodhya Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित सारे कार्यक्रमों का खर्च योगी सरकार उठाएगी। इसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग को सौंपी गई है।

image - 2023-12-01T162944.455

मानस (लखनऊ)

विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भगवान रामलीला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूरे उत्तर प्रदेश को राममय बनाने की तैयारी चल रही है योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के प्रमुख मंदिरों में 14 जनवरी से अखंड रामायण और हनुमान चालीसा का पाठ करवाएगी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित सारे कार्यक्रमों का खर्च योगी सरकार उठाएगी। इसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग को सौंपी गई है।

विज्ञापन

रामचरितमानस और हनुमान चालीसा का होगा पाठ

अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या व पूरे प्रदेश को राममय बनाने की तैयारी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और प्रदेश की योगी सरकार की ओर से इसके लिए कई धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इसी कडी में यूपी के हर मंदिर में रामचरितमानस और हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किए जाने की तैयारी है।

https://youtu.be/lZ23AER7RXI

विज्ञापन

14 जनवरी से शुरू होगा यह कार्यक्रम

योगी सरकार का प्लान है कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सभी जिलों के प्रतिष्ठित मंदिरों में 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन से 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन तक अनवरत रामायण, रामचरितमानस और हनुमान चालीसा का पाठ कराया जाए। हर जिले के पर्यटन और संस्कृति परिषद के जरिए स्थानीय कलाकारों और लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी।

विज्ञापन

पूरी खर्च योगी सरकार उठाएगी

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित सारे कार्यक्रमों का खर्च योगी सरकार उठाएगी। इसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग को सौंपी गई है। हर कार्य अच्छी तरह से हो इसके लिए पूरी प्लानिंग कर ली गई। शांति से पूरा कार्यक्रम हो इसके लिए पहले से ही अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए है। वहीं इस आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों से लेकर अधिकारियों में खास उत्साह देखा जा रहा है। सभी ने अभी तैयारियां कर ली है। इस कार्यक्रम को लेकर अपनी- अपनी प्लानिंग सरकार से सांझा कर रहे है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ