Uttar Pradesh: जेल का ताला खुला, अंदर मिली मुख्तार अंसारी की बहू, चित्रकूट के सुपरिटेंडेंट-जेलर समेत 7 सस्पेंड
Edited By Bhola Sharma

विधायक अब्बास अंसारी और उसकी पत्नी निखत।
Edited By Bhola Sharma

विधायक अब्बास अंसारी और उसकी पत्नी निखत।
Uttar Pradesh: माफिया मुख्तार अंसारी की बहू और विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत को चित्रकूट जेल से पकड़ा गया है। शुक्रवार की रात डीएम और एसपी ने जेल में छापा मारा। इस दौरान एक कमरे में बाहर से ताला लगा था। अफसरों ने ताला खुलवाया तो भीतर निखत मिली। आरोप है कि निखत अवैध तरीके से हर दिन तीन से चार घंटे जेल में अब्बास से मुलाकात करती थी।
इस प्रकरण में जेल सुपरिटेंडेंट अशोक सागर के सस्पेंशन के लिए शासन से सिफारिश की गई है। जबकि जेलर संतोष कुमार पांडेय, डिप्टी जेलर पीयूष पांडेय और 5 जेल वार्डन को सस्पेंड कर दिया गया है।
और पढ़िए –Bihar: सिंगापुर से भारत लौटे RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, मगर अभी घर नहीं जा पाएंगे, जानें क्यों?
#चित्रकूट जेल में अनाधिकृत रुप से कारागार नियमों के विरुद्ध चल रही मुलाकात एवं अपराधिक गतिविधियों पर पुलिस एवं प्रसाशन ने कसा शिकंजा ।अब्बास अंसारी की जेल से चल रही अपराधिक गतिविधियों पर जेल कर्मियों सहित अब्बास अंसारी की पत्नी व उसके ड्राईवर पर मुकदमा हुआ दर्ज । pic.twitter.com/xH2DiZ20xF
— Chitrakoot Police (@chitrakootpol) February 11, 2023
डीएम अभिषेक आनंद ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि जेल में बंद संवेदनशील कैदी अवैध तरीके से मुलाकात कर रहे हैं। इसकी जानकारी एसपी से साझा की गई। फिर संयुक्त रुप से छापा मारने का प्लान बनाया गया। शुक्रवार की रात जेल परिसर के कमरों की तलाशी ली गई। एक कमरे में बाहर से ताला लगा था। उसे खुलवाया गया। तब अंदर अब्बास अंसारी की पत्नी मिली।
एसपी वृंदा शुक्ला ने कहा कि निखत के पास से दो मोबाइल फोन और सऊदी अरब की करेंसी रियाल मिली है। वह मुलाकात करने आई थी, लेकिन मुलाकात रजिस्टर पर उसके साइन नहीं थे। इस प्रकरण में रगौली चौकी प्रभारी ने कर्वी कोतवाली में अब्बास अंसारी, उसकी पत्नी निखत और दोषी जेल कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। गृह विभाग ने डीआईजी जेल प्रयागराज को इस प्रकरण की जांच सौंपी है। निखत और ड्राइवर नियाज को 16 फरवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में चित्रकूट जेल भेज दिया गया है।
बता दें कि मऊ सदर से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी पर भड़काऊ भाषण देने के मामले में मऊ और गाजीपुर में केस दर्ज हैं। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 18 नवंबर 2022 से चित्रकूट जेल में अब्बास बंद है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: