Jaipur News: दीक्षांत समारोह में बोली पूर्व सीएम- मैं उन बच्चों का दर्द समझ सकती हूं, जो रीट की परीक्षा में छले गए
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Jaipur News: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने जयपुर नेशनल युनिवर्सिटी के 12वें दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि मैं भी एक मां हूं। सभी विद्यार्थियों से सलाह है कि आप कभी सीखना बंद न करें। दुनिया में हो रहे परिवर्तनों से कदमताल करने के लिए यह जरूरी है कि अपने ज्ञान और कौशल का लगातार विस्तार करें।
पूर्व सीएम ने कहा कि युवा नए अनुभवों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी शैक्षणिक माहौल छोड़कर नई दुनिया में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में अधिकतर लोगों की जनसख्या 35 वर्ष से भी कम आयु की है। इन युवाओं की बदौलत ही पिछले एक दशक में कई बड़े बदलाव हुए हैं। न्यू इंडिया का सपना भी साकार होने वाला है।
My message to the youth —
Never stop learning.
Stay true to your values.
Give back to the community.Remember, there can be no success without hard-work – मेहनत, मेहनत and more मेहनत।#JaiJaiRajasthan #Rajasthan pic.twitter.com/M8PQEQpysW
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) February 11, 2023
उन्होंने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आप तो भाग्यशाली हैं। मैं उन बच्चों का दर्द समझ सकती हूं, जो रीट की परीक्षा में छले गए। उन्होंने कहा कि युवा अपने पैशन को पूरा करें। नई चुनौतियों की तलाश करें।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: