Bihar: सिंगापुर से भारत लौटे RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, मगर अभी घर नहीं जा पाएंगे, जानें क्यों?

Lalu Prasad Yadav, RJD Chief Lalu Prasad Yadav, Lalu Prasad Returned To India, Lalu In Singapore, Bihar Politics

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव सिंगापुर से किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लौटे।

Bihar: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सिंगापुर से भारत लौट आए हैं। लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव किया। लालू यादव व्हीलचेयर पर थे। उन्हें सहारा देकर गाड़ी में बिठाया गया।

विज्ञापन

लालू यादव अभी कुछ दिन दिल्ली में रहेंगे। इसके बाद वे बिहार आएंगे। बिहार कब आएंगे? इसका अभी ऐलान नहीं हुआ है। उन्हें मीसा भारती के दिल्ली वाले आवास में रखा गया है। फिलहाल उनके भारत पहुंचने से कार्यकर्ता उत्साहित हैं। हालांकि मेडिकल एडवायजरी के चलते कोई कार्यकर्ता उनके पास नहीं पहुंच पाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

दूसरी बेटी रोहिणी ने किया था भावुक ट्वीट

लालू यादव को उनकी दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य किडनी डोनेट की थी। लालू के सिंगापुर से भारत लौटने से पहले रोहिणी ने एक भावुक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, ‘आप सबसे एक जरूरी बात कहनी है। यह जरूरी बात हम सबों के नेता आदरणीय लालू जी के स्वास्थ्य को लेकर है। 11 फरवरी को पापा सिंगापुर से भारत जा रहे हैं।

विज्ञापन

मैं एक बेटी के तौर पर अपना फर्ज अदा कर रही हूं। पापा को स्वस्थ्य कर आप सब के बीच भेज रही हूं। अब आप लोग पापा का ख्याल रखियेगा।

विज्ञापन

76 दिनों बाद लालू की वतन वापसी

लालू प्रसाद यादव को 26 नवंबर को इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया था। इसके बाद 5 दिसंबर को उनकी बेटी रोहिणी ने किडनी डोनेट की और लालू यादव को ट्रांसप्लांट की गई। इस तरह 76 दिनों बाद लालू की भारत वापसी हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ