दो चीनी मिलों में लगातार विस्फोट में एक की मौत, कई मजदूर घायल, अब प्रशासन ने लिया ये बड़ा फैसला
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जिले में एक चीनी मिल (Sugar Mill) की टरबाइन विस्फोट में 60 वर्षीय मुख्य अभियंता की मौत हो गई थी। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि शामली (Shamli) के सदर कोतवाली क्षेत्र से भी ऐसी ही एक घटना सामने आई।
जानकारी के मुताबिक शामली की अपर दोआब चीनी मिल के एक अधिकारी ने बताया कि टरबाइन के एक हिस्से में विस्फोट होने से कई मजदूर घायल हो गए हैं। इनमें से एक 57 वर्षीय कर्मचारी गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपर दोआब चीनी मिल शामली के यूनिट हेड प्रदीप कुमार ने बताया कि अचानक मिल के एक टरबाइन के जोड़ में रिसाव हो हो गया। इस कारण कई श्रमिक घायल हो गए हैं। इनमें से श्रमिक कबड्डी सिंह निवासी शामली गंभीर रूप से घायल है। मिल प्रबंधन की ओर से उसे हरियाणा के करनाल स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस बीच यूनिट हेड ने बताया कि इंजीनियरों की टीम मिल में टर्बाइन में आई खराबी को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं। घटना की जानकारी होने पर जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर ने मीडिया को बताया कि मिल में पेराई का काम अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही यह फिर से खुलेगी।
प्रशासन और मिल प्रबंधन की ओर से किसानों को सूचना भेजी गई है। इसमें कहा गया है कि मिल में मरम्मत कार्य पूरा होने तक गन्ने से लदे ट्रकों और ट्रैक्टरों के साथ मिल न आए। नहीं को चीनी मिल की ओर जाने वाली सड़कों को यातायात प्रबंधन में दिक्कत आ सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: