Makar Sankranti 2023: देशभर में मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2023) का पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। हरिद्वार, काशी समेत हर गंगा घाट पर लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। खून तक जमा देने वाली ठंड (Cold Wave) भी लोगों की आस्था को रोक नहीं पाई। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने भी गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में पहुंचकरक विशेष पूजा अर्चना की।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1614431405383249921

विज्ञापन

काशी के घाटों पर उमड़ा भक्ति का जनसैलाब

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मकर संक्रांति के मौके पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा घाट पर पहुंचे। यहां उन्होंने हाड़ तक कंपा देने वाली ठंड में गंगा स्नान कर पुण्य कमाया। इसके बाद साधु संतों को दान दक्षिणा दी। एजेंसी की ओर से वाराणसी में श्रद्धालुओं द्वारा स्नान का वीडियो साझा किया गया है।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1614431714818035713

विज्ञापन

गोरखपुर मंदिर पहुंचे सीएम योगी, की पूजा अर्चना

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मकर संक्रांति के मौके पर गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान सीएम योगी ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैं पूरे प्रदेश की जनता को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह त्योहार पूरे देश में अलग-अलग नामों और रूपों में मनाया जाता है। उत्तर भारत में मकर संक्रांति को खिचड़ी पर्व के रूप में भी मनाया जाता है।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1614459902310903809

विज्ञापन

हरिद्वार और ऋषिकेश में बर्फ जैसे पानी में नहाए लोग

इसके अलावा उत्तराखंड के हरिद्वार और ऋषिकेश में भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मकर संक्रांति 2023 के मौके पर लाखों भक्तों ने हरिद्वार में गंगा में पावन डुबकी लगाई। बता दें कि मकर संक्रांति के मौके पर लोगों द्वारा गंगा में स्नान के बाद संतों और साधुओं को दान दिया जाता है। साथ ही घरों में खिचड़ी बनती है।

विज्ञापन

प्रयागराज में इस तरह पहुंचा 14.20 लाख का आंकड़ा

प्रयागराज के संगम में पूरे दिन घाटों पर श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने और तरह-तरह की रस्में निभाने का सिलसिला जारी रहा। मेला अधिकारी ने बताया कि शनिवार को सुबह 11 बजे तक 11 लाख तीर्थयात्री डुबकी लगा चुके थे। सूरज चमकने के साथ दोपहर 1 बजे तक यह गिनती बढ़कर 12.50 लाख हो गई और शाम 6 बजे तक बढ़कर 14.20 लाख हो गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ