UP के 15 जिलों में पारा लुढ़का, बिहार में बारिश की चेतावनी, पढ़ें वेदर अपडेट

UP-Bihar Weather Update: दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है, इसी के साथ देशभर का मौसम भी बदलने लगा है। आने वाले दिनों में तापमान और तेजी से गिरने की संभावना है।

UP-Bihar Weather Update

UP-Bihar Weather Update

विज्ञापन

UP-Bihar Weather Update: उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम ने करवट लेते हुए ठंड का असर दिखाना शुरू कर दिया है। दोनों राज्यों में आज बारिश और घने बादलों की स्थिति बनी हुई है, जिससे ठिठुरन महसूस हो रही है। उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। आने वाले दिनों में भी तापमान तेजी से गिरेगा। आइए जानते हैं आज दोनों राज्यों में मौसम कैसा रहेगा।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने 11 और 12 दिसंबर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जहां पर बारिश हो सकती है उसमें मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, गाजियाबाद, हापुड, बुलंदशहर, संभल, मथुरा, पीलीभीत, बरेली, लखीमपुर खीरी, बदायूं, शाहजहांपुर, अलीगढ़, हाथरस का नाम शामिल है। इसके अलावा भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कई जगह पर घना कोहरा कोहरा छाया रहेगा। दिसंबर के आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश का तापमान 4 डिग्री तक गिरने का अनुमान है। यूपी में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

विज्ञापन

बिहार में मौसम का मिजाज

बिहार में मौसम विभाग ने 7 दिनों की बारिश की चेतावनी जारी की है। ये चेतावनी 10 दिसंबर से 17 दिसंबर के लिए जारी की गई है। जहां पर बारिश की संभावना है उसमें मुंगेर, बांका जमुई, भागलपुर, और खगड़िया शामिल हैं। इसके अलावा कई जिलों में घधने कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, अररिया, किशनगंज, समस्तीपुर, मधुबनी, भागलपुर, मुंगेर, बांका मधेपुरा और पूर्णिया का नाम शामिल है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो ये 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ