गाजियाबाद में रफ्तार का कहर, सड़क पार कर रहे लोगों को वाहन ने मारी टक्कर, 3 की मौत

Ghaziabad Crossing Republik Accident: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से चार लोगों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ghaziabad Accident

Accident (प्रतीकात्मक)

विज्ञापन

Ghaziabad Crossing Republik Accident: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तेज रफ्तार में चलते वाहन ने तीन लोगों की सांसें छीन लीं। मंगलवार को क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने नेशनल हाईवे (NH) 09 एचपी पेट्रोल पंप के पास सड़क पार करते हुए चार लोगों को टक्कर मारी।  इस दुर्घटना में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक पुरुष अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ये लोग एक ही परिवार के थे और किसी शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। इस दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भीड़भाड़ वाला इलाका है क्रॉसिंग रिपब्लिक 

इसी तरह क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में तेज गति से चल रही एक एंबुलेंस ने मां-बेटी को टक्कर मार दी। दोनों सड़क किनारे पैदल जा रही थीं। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि गाजियाबाद का क्रॉसिंग रिपब्लिक भीड़भाड़ वाला इलाका है। यहां पास से गुजर रहे नेशनल हाइवे पर वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं। हालांकि स्पीड लिमिट तय है, फिर भी वाहन रफ्तार में आसमान छूते नजर आते हैं।

Advertisment

स्कूटी सवार को मारी टक्कर 

बता दें कि गाजियाबाद में एक के बाद एक हादसों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार को ही गाजियाबाद में मोदीनगर-हापुड़ मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो लोगों को कुचल दिया। इसमें 65 साल के एक शख्स की मौत हो गई, जबकि उनके दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ