Mainpuri By-Election: अखिलेश यादव के आरोपों पर इटावा DM और SSP ने दिया बड़ा बयान, दोनों पर लगे थे ये आरोप

Etawah DM-SSP

Mainpuri By-Election: देशभर में गुजरात और हिमाचल प्रदेश के साथ दिल्ली एमसीडी चुनाव का हो-हल्ला है, लेकिन इन चुनावों से साथ ही उत्तर प्रदेश में तीन सीटों (मैनपुरी लोकसभा और रामपुर-खतौली विधानसभा) पर उपचुनाव (UP By-Election) भी हुआ है। यहां भाजपा और सपा की टक्कर है। समाजवादी पार्टी की ओर से लगातार प्रदेश के प्रशासन के खिलाफ आरोप लगाए जा रहे हैं। अब इटावा के DM और SSP ने इन आरोपों पर जवाब दिया है।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1599721071904960514

हमें शिकायतों में कहीं भी कोई सच्चाई नहीं मिलीः DM-SSP

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इटावा के डीएम अवनीश राय ने कहा कि किसी भी प्राप्त शिकायत में कोई सच्चाई नहीं पाई गई। अब तक सिर्फ 3-4 ईवीएम बदली गईं। बता दें कि जिलाधिकारी ने मैनपुरी उपचुनाव में पुलिस द्वारा लोगों को वोट नहीं डालने देने के समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के आरोपों पर जवाब दिया।

वहीं इटावा के एसएसपी ने भी समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि हमें ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। हम पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से काम कर रहे हैं। हम चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार काम कर रहे हैं।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1599722273229111296

अखिलेश यादव समेत सपा के नेताओं ने लगाए थे ये आरोप

बता दें कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि जिलाधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। साथ ही कहा था कि उन्होंने फोन किसी और को पकड़ा रखा है। इसके अलावा कुछ दिनों पहले सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने चुनाव आयोग से मिलकर डीएम और एसएसपी की शिकायत की थी।

इससे पहले सपा के पांच वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सामूहिक तौर पर एक पत्र लिख कर डीएम और एसएसपी को हटाने की मांग की थी। इनके अलावा रामपुर में सपा नेता आजम खान ने भी जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। कहा था कि पुलिस मोहल्लों में जाकर लोगों को धमका रही है।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ