प्यार का पंचनामा; UP में बीच सड़क पति ने पत्नी पर की थप्पड़ों की बारिश, वजह हैरान कर देगी
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महाराजगंज (Maharajganj) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को गांव के प्रधान के साथ कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद आगबबूला हुआ पति अपनी पत्नी पर बीच सड़क पर ही टूट पड़ा। अपशब्द कहते हुए थप्पड़ों की बारिश कर दी। हालांकि महिला ने पुलिस को बयान दिया है कि उसके साथ कुछ नहीं हुआ है।
मामला महाराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के पनियार इलाके का है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को गांव के प्रधान के साथ कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद उसे कमरे से घसीटते हुए बाहर ले आया। महिला के साथ उसके पति ने जमकर गाली-गलौज की। इतना ही नहीं महिला पर थप्पड़ों की बारिश कर दी। बीच बाजार महिला के साथ हुए इस घटनाक्रम को देख हड़कंप मच गया।
बताया गया है कि महिला घर से किसी काम की कहकर निकली थी, लेकिन वह प्रधान के साथ एक घर में थी। किसी ने महिला के पति को इस बात की जानकारी दे दी। अपनी पत्नी को खोजते हुए वह उस घर तक पहुंच गया। जैसे ही उसने कमरे के अंदर का नजारा देखा तो उसका खून खौल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से महिला को बताया और पुलिस को मामले की जानकारी दी।
वहीं सदर कोतवाली प्रभारी रवि कुमार राय ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों को थाने लाया गया। जहां महिला ने अपने साथ किसी तरह की वारदात या घटना होने से इनकार किया है। महिला का कहना है कि वह किसी आपत्तिजनक स्थिति में नहीं थी और न ही उसके साथ किसी ने मारपीट की है। बताया गया है कि महिला की पिटाई का कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया है। घटना इलाके में चर्चाओं का विषय बन गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: