हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

यूपी में किन लोगों को मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ? जानें आवेदन का तरीका

आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों के लिए सरकार कई योजनाएं लेकर आती है। जिनके तहत जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी) भी चलाई जा रही है। इस योजना में पात्र लोगों को पक्का मकान बनाने के लिए राशि दी जाती है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में खुद का घर बनाने का सपना जल्द ही पूरा होने जा रहा है। दरअसल, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिजनौर जिले में पात्र लोगों का सर्वे किया जा रहा है, जिसका काम इसी महीने के आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा। इस बार उन लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा, जो पिछली बार रह गए थे। सर्वे के काम में 380 कर्मचारी लगे हैं, जिनको पात्र लोगों की लिस्ट बनाने का काम दिया गया है। 31 मार्च तक लिस्ट तैयार करने के बाद शासन को भेज दी जाएगी। इसके अलावा, यूपी के लोग कैसे इस योजना का हिस्सा बन सकते हैं? यहां पूरी डिटेल्स देखिए।

प्रधानमंत्री आवास योजना

कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना लॉन्च की। प्रधानमंत्री आवास योजना शहर और ग्रामीण दोनों के लिए अलग-अलग चलाई जाती है। इस योजना के तहत मकान बनाने के लिए केंद्र सरकार आर्थिक मदद देती है, जिसमें ग्रामीण इलाकों में लाभार्थियों को घर बनाने के लिए 1.20 लाख रुपये की राशि दी जाती है। इस स्कीम के जरिए कुछ खास फायदे भी दिए जाएंगे। जिसमें सीनियर नागरिकों को 30 हजार रुपये की सहायता, विधवा महिलाओं को 20 हजार रुपये और 12 महीने में घर बनाने वालों को 10 हजार रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: मुस्कान और सौरभ से जुड़ा एक और वीडियो वायरल, जेल में आरोपियों की खास डिमांड

विज्ञापन

यूपी में पीएम आवास योजना-2 की शुरुआत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में कुल 17.70 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना 1 का लाभ मिला। अब प्रधानमंत्री आवास योजना-2 की शुरुआत की गई है। इस बार योजना में कुछ बदलाव किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने वालों में वह लोग भी शामिल हो सकते हैं, जो सालाना 9 लाख रुपये कमाते हैं। इस योजना में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और एमआईजी घर बनाए जाएंगे।

कैसे करें आवेदन?

पीएम आवास योजना के तहत लाभ लेने के लिए लाभार्थी को सबसे पहले PMAY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद कुछ जरूरी जानकारी मांगी जाएंगी, जिसमें नाम, आधार नंबर, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाते की जानकारी भरनी होगी। साथ ही इसके सभी डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करने होंगे। सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मुस्कान के प्रेमी साहिल की नई डिमांड! सौरभ के दोस्त ने बताया कैसी लड़की थी वो?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola