पत्नी के साथ करना चाहता था अप्राकृतिक कृत्य, विवाहिता ने रोका तो पति ने किया ये कांड
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

Husband Burns Wife With Iron: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने जब महिला की हालत देखी तो उनके भी होश उड़ गए। महिला के दोनों कूल्हे बुरी तरह से जले हुए थे। जब महिला से कूल्हे जलने का कारण पूछा गया तो डॉक्टरों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सामने आया है कि पति ने अपनी हवस पूरी न होने पर महिला को अयरन (स्त्री) से जला दिया।
फिरोजाबाद के रसूलपुर थानाक्षेत्र में एक पति ने पत्नी के साथ दरिंदगी की सारी हदे पार कर दी। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने रात में उसे अप्राकृतिक कृत्य करने के लिए कहा, जिसके लिए महिला ने मना कर दिया। पति ने एक-दो बार और कोशिश की। लेकिन महिला नहीं मानी, फिर क्या था पति गुस्सा हो गया और महिला के साथ मारपीट करने लगा। इतने से भी हैवान पति का दिल नहीं भरा तो उसने तो कमरे में रखी स्त्री को गर्म किया और पत्नी के दोनों कुल्हें जला दिये। दर्द में पत्नी चीखने-चिल्लाती रहीं लेकिन निर्दायी पति का मन जरा भी न पसीजा। दर्द से जूझती महिला ने किसी तरह अपने भाइयों को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पीड़िता के भाई उसके घर पहुंचे। भाईयों ने महिला को गंभीर हालत में रसूलपुर थाने लेकर गए जहां पुलिस ने महिला का बयान दर्ज उसे ट्रॉमा सेंटर भेज दिया, जहां उसे भर्ती किया गया।
यह भी पढ़ें: नर्सिंग होम के मालिक ने नाबालिग ट्रेनी को किया ब्लैकमेल, केबिन में बुला डराया और कर दिया रेप
जानकारी के अनुसार, 5 साल पहले महिला की शादी रसूलपुर क्षेत्र में रहने वाले एक प्राइवेट डॉक्टर से हुई थी। पीड़िता के मुताबिक, शादी के बाद से दोनों के बीच हमेशा तनाव रहता था। धीरे-धीरे दोनों के बीच विवाद बढ़ता रहा। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों ने शादी से पहले झूठ बोला था कि उनका बेटा कुवांरा है, जबकि उसकी पहले एक शादी हो चुकी थी।
रसूलपुर थाना के अध्यक्ष भगवंत सिंह ने इस मामले को लेकर बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: