---विज्ञापन---

प्रदेश

नर्सिंग होम के मालिक ने नाबालिग ट्रेनी को किया ब्लैकमेल, केबिन में बुला डराया और कर दिया रेप

Nursing Home Owner Raped Trainee, ग्रेटर नोएडा: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं से अपराध की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला में दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा का है। यहां एक नर्सिंग होम के मालिक ने अपने यहां ट्रेनिंग कर रही नाबालिग के साथ पहले दुष्कर्म किया। उसके बाद इस बारे में किसी […]

Nursing Home Owner Raped Trainee, ग्रेटर नोएडा: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं से अपराध की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला में दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा का है। यहां एक नर्सिंग होम के मालिक ने अपने यहां ट्रेनिंग कर रही नाबालिग के साथ पहले दुष्कर्म किया। उसके बाद इस बारे में किसी कुछ बताने से मना करते हुए डराया-धमकाया भी। वारदात के बाद 17 साल की पीड़िता ने घर पहुंच कर अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई, जिसके बाद बिसरख थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाई।

वारदात की रात

शिकायत में नाबालिग ने बताया कि वारदात की रात आरोपी मालिक ने पहले लड़की को अपने केबिन बुलाया, फिर उसे धमकाने लगा कि वो उसके माता-पिता को ये बता देगा कि उसने लड़की को किसी लड़के साथ अकेले में देखा है। ये सुनने के बाद नाबालिग हैरानी से मालिक को देखने लगी। इतना सुनने के बाद नाबालिग घबरा गई और उसने मालिक से अनुरोध किया कि वो ऐसा नहीं करें, लेकिन आरोपी मालिक लड़की पर जरा भी दया नहीं आई। आरोपी ने डरी-सहमी लड़की के साथ जबरदस्ती करते हुए उसकी इज्जत तार-तार कर दी। दुष्कर्म  करने के बाद आरोपी ने लड़की फिर से डराया और धमकाया कि अगर उसने ये बात किसी को बताई तो वो उसका और भी बुरा हाल करेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: नाबालिग से दरिंदगी: जिस शख्स पर जताया सबसे ज्यादा भरोसा, उसने रेप कर दोस्त को ‘परोसा’

पुलिस की कार्रवाई

लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मालिक के खिलाफ धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत FIR दर्ज कर ली है, और आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है। सेंट्रल नोएडा के एसीपी रमेश पांडे ने बताया कि लड़की मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है और 11वीं कक्षा की छात्रा है। इसके साथ ही लड़की नर्सिंग ट्रेनिंग भी कर रही थी। वहीं, बिसरख स्टेशन हाउस अधिकारी अनिल राजपूत ने कहा कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर एक नाबालिग को नर्सिंग की कैसे ट्रेनिंग दी जा रही थी।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 31, 2023 05:52 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola