बुरी आत्माओं से मिलेगी मुक्ति, मौलवी ने महिला पर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए डाला दबाव

Uttar pradesh Cleric forces woman to convert to Islam: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कथित तौर पर एक मौलवी को महिला पर दबाव डालकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में महिला के बेटे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

Cleric forces woman to convert to Islam

Uttar pradesh Cleric forces woman to convert to Islam: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से धर्म परिवर्तन करवाने का मामला सामने आया है। यहां पर कथित तौर पर मौलवी ने महिला को बुरी आत्माओं से मुक्ति दिलाने के नाम पर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला। इस मामले में महिला के बेटे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने सरफराज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में मौलवी के खिलाफ गैरकानूनी धार्मिक रूपांतरण निषेध अधिनियम और ड्रग्स और जादुई उपचार अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

बेटे ने पुलिस में दर्ज कराई थी शिकायत

पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को एक मौलवी को कथित तौर पर एक महिला को यह कहकर इस्लाम अपनाने के लिए डराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया कि ऐसा करने से वह बुरी आत्माओं से मुक्त मिलेगी। महिला के बेटे अक्षय श्रीवास्तव (35) द्वारा मौलवी सरफराज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अपनी शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी मां मीनू (45) 2017 से कुछ मानसिक और शारीरिक समस्याओं का सामना कर रही थीं और उन्होंने कुछ लोगों की सलाह पर मौलवी से मदद मांगी थी।

विज्ञापन

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

News24 Whatsapp Channel

विज्ञापन

विज्ञापन

मौलवी को मोरटी गांव तिराहा से किया गिरफ्तार

उनके अनुसार, उनकी मां ने मौलवी के कहने पर अपने घर से हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां और तस्वीरें हटा दीं और यहां तक ​​कि अपने बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों पर भी इस्लाम अपनाने के लिए दबाव डाला। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि मौलवी को मोरटी गांव तिराहा से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान सरफराज ने पुलिस को बताया कि वह पिछले आठ साल से इलाके में झाड़-फूंक का काम कर रहा था और भूत-प्रेत का डर दिखाकर बीमार लोगों को इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर करता था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ