Noida में अचानक खड़ी कार में आग लगी, 2 लोगों की दर्दनाक मौत, हादसे का खौफनाक Video वायरल

Noida Maruti Swift Car caught fire 2 people died: नोएडा के एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि शनिवार की सुबह हमें सेक्टर 119 में आम्रपाली प्लैटिनम सोसायटी के सामने खड़ी एक सफेद स्विफ्ट कार के जलने की सूचना मिली। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है।

Noida में अचानक खड़ी कार में आग लगी, 2 लोगों की दर्दनाक मौत, हादसे का खौफनाक Video वायरल

Noida Maruti Swift Car caught fire 2 people died: गौतमबुद्ध नगर के नोएडा सेक्टर 119 से शनिवार को चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर सोसायटी के बाहर खड़ी कार में आग लगने की वजह से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है कि आग अपने आप लगी है या किसी ने लगाई है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके साथ ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि पुलिस को अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

कार से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला

विज्ञापन

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। जिसमें सोसायटी के बाहर खड़ी कार से आग की लपटे निकल रही हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर, कार सुबह 6:08 बजे सोसायटी के पास पहुंची और 6:11 बजे आग लग गई। कार में सवार लोगों को भागने का मौका नहीं मिला और वे इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन

आग कैसे लगी अभी पता नहीं चला

नोएडा के एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि शनिवार की सुबह हमें सेक्टर 119 में आम्रपाली प्लैटिनम सोसायटी के सामने खड़ी एक सफेद स्विफ्ट कार के जलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस और फायर पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाई गई। इसके बाद कार से दो शव बरामद किए गए हैं। उनकी पहचान की जा रही है। साथ ही घटना का सीसीटीवी फुटेज बरामद कर जांच की जा रही है कि कार में अपने आप आग लगी थी या किसी ने लगाई थी। इस मामले में जांच जारी है। फिलहाल, आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ