Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

होने वाले दामाद संग भागी सास के 5 खुलासे, बताया 8 दिन दोनों कहां रहे?

होने वाले दामाद के साथ फरार हुई सास वापस लौट आई है। अनीता और राहुल ने एक साथ आकर थाने में सरेंडर किया और पुलिस पूछताछ में कई राज उगले। पुलिस ने भी अनीता-राहुल से कई वे सभी सवाल पूछे, जिनके जवाब उन्हें चाहिए थे। आइए जानते हैं कि दोनों ने क्या बताया?

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Apr 17, 2025 07:23
Aligarh Saas Damad Love Story

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में होने वाले दामाद राहुल के साथ भागी सास अनीता ने पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं। दामाद राहुल और सास अनीता में प्रेम संबंध हैं। इसलिए दोनों 8 अप्रैल को घर से भाग गए थे। 16 अप्रैल दिन बुधवार को दोनों ने दादों थाने में सरेंडर कर दिया। राहुल और अनीता एक साथ अलीगढ़ के दादों थाने में पहुंचे। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो राहुल और अनीता ने अपनी प्रेम कहानी, अपने भागने के कारण, 8 दिन कहां-कहां रहे और अब आगे क्या प्लानिंग है? सबकुछ बताया, आइए जानते हैं…

यह भी पढ़ें:सास-दामाद की प्रेम कहानी का नया सच रिवील, राहुल के घर 5 दिन क्यों रुकी थी अनीता

---विज्ञापन---

नेपाल में छिपे थे राहुल और अनीता?

अनीता ने पुलिस को बताया कि वे पिछले 8 दिन पहले दिल्ली, फिर बिहार और नेपाल में छिपे। पिछले 8 दिन में अनीता और राहुल ने करीब 2826 किलोमीटर का सफर किया। वहीं राहुल ने बताया कि वह भागते-भागते थक गया था, इसलिए लौट आया, ताकि दुनिया का और परिजनों का सामना कर सके। कब तक भागते रहेंगे, दोनों अपने प्रेम संबंध स्वीकार करते हैं। अनीता के साथ शादी करके आगे की सारी जिंदगी उसके साथ सुकून से बिताना चाहता हूं।

क्या राहुल-अनीता ने शादी की‌?

अलीगढ़ पुलिस ने अनीता से पूछा कि क्या उसने राहुल के साथ शादी कर ली तो उसने जवाब दिया कि नहीं, अभी शादी नहीं की। दोनों ऐसे ही घर छोड़कर चले गए थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:मुस्कान की प्रेग्नेंसी का नया सच रिवील, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में जानें क्या खुलासा हुआ?

गहने लेकर भागने पर क्या बोली‌?

अनीता पर आरोप लगा कि वह अपनी बेटी के गहने और कैश लेकर फरार हुई? इस सवाल के जवाब में अनीता ने कहा कि पैरों में पाजेब और गले में मंगलूत्र है। यही पहनकर गई थी और यही पहनकर आई हूं। आरोप गलते है। क्या मेरा कोई हक नहीं था? 1500 रुपये मांगे थे और उसके लिए सुबह से शाम तक पीटा।

पति ने मारपीट क्यों की?

अनीता ने जब मारपीट होने की बात कही तो पुलिस ने पूछा कि पति ने मारपीट क्यों की? इस सवाल के जवाब में अनीता ने बताया कि पति 6-6 महीने घर से बाहर रहता है। खर्च के नाम पर कभी 1500 कभी 2000 रुपये देता है। और पैसे मांगने पर मारपीट करता है। आज तक घर बनाकर नहीं दिया। एक-एक खर्च का हिसाब मांगता है।

बेटी की शादी का क्यों नहीं सोचा?

बेटी शिवानी की शादी को लेकर अनीता ने पूछा कि बेटी की शादी थी तो क्या करुं। मेरी अपनी भी कोई जिंदगी है। हमें जाना था, हम चले गए। अब हम दोनों परिवारों से बात करके शादी करेंगे।

First published on: Apr 17, 2025 06:26 AM

संबंधित खबरें