पिता Mulayam Singh Yadav की याद में अखिलेश ने लॉन्च किया कैलेंडर, 12 पन्नों में क्या है खास?

Malayam singh Yadav
विज्ञापन

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की याद में लखनऊ (Lucknow) में एक कैलेंडर लॉन्च (Calendar Releases) किया गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को ये कैलेंडर लॉन्च किया। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

मुलायम सिंह यादव की जीवन से जुड़ा है कैलेंडर

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने समाजवाद के प्रमुख विचारकों की विशेषता वाले 12 पृष्ठों के कैलेंडर को लॉन्च किया। बताया गया है कि ये कैलेंडर पार्टी के संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव को समर्पित किया गया है। इसमें मुलायम सिंह के जीवन से जुड़ी घटनाओं की तस्वीरों का संकलन किया गया है।

विज्ञापन

इन दो लोगों ने डिजाइन किया है 

जानकारी के अनुसाल कैलेंडर 12 पेज का है। इसे उदय प्रताप सिंह और दीपक कबीर ने डिजाइन किया है। एक कार्यक्रम के जरिए गुरुवार को इसे लॉन्च किया गया। बता दें कि मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी को खड़ा किया था। अपने निधन के समय मुलायम सिंह सपा के संरक्षक की भूमिका में थे। इसके साथ ही वह मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद भी थे।

मुलायम सिंह यादन ने मेदांता में ली थी आखिरी सांस

काफी दिनों से बीमार रहने के कारण उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 10 अक्टूबर 2022 को उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन के वक्त वह 82 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तत्काल अस्पताल पहुंचे थे। जहां उन्होंने नेता जी को अंतिम प्रणाम किया। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से नोएडा, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे, यमुना एक्सप्रेसवे और फिर लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते सैफई ले जाया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ