कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उपेंद्र सिंह रावत का चुनाव लड़ने से इनकार

Lok sabha election 2024: हाल ही में बाराबंकी से बीजेपी के सांसद उपेंद्र सिंह रावत का एक कथित अश्लील वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान के निर्देश के बाद उन्होंने अपना नाम वापस लिया है। सांसद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा कि मैं जब तक निर्दोष साबित नहीं होता तब तक मैं सार्वजनिक जीवन में कोई चुनाव नहीं लडूंगा।

upendra singh rawat

उपेंद्र सिंह रावत

विज्ञापन

Upendra singh rawat refuses to contest lok sabha election : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने से इनकार कर दिया है। दरअसल, हाल ही में उनका एक कथित अश्लील वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान के निर्देश के बाद उन्होंने अपना नाम वापस लिया है। मीडिया में दिए बयान में उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मैं तब तक चुनाव नहीं लडूंगा जब तक मैं निर्दोष साबित नहीं हो जाता। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वायरल वीडियो को लेकर सांसद के प्रतिनिधि दिनेश चंद्र रावत ने यूपी पुलिस को शिकायत की है। शिकायत में वीडियो को फर्जी और डीपफेक बताया गया है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

बीजेपी के सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा कि मेरा एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उनका कहना था कि यह वीडियो एडिट कर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मैं DeepFake का शिकार हुआ हूं। इस पूरे मामले में मैंने बाराबंकी पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है और बीजेपी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी अवगत करवा दिया है। उन्होंने आगे कहा कि जब तक इस मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती और मैं निर्दोष साबित नहीं होता मैं सार्वजनिक जीवन में कोई चुनाव नहीं लडूंगा।

उपेंद्र से पहले इस प्रत्याशी ने भी किया चुनाव लड़ने से इनकार

टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से इनकार करने वाले उपेंद्र सिंह बीजेपी के दूसरे प्रत्याशी हैं। इससे पहले पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बीजेटी से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। यहां आपको बता दें कि 2 मार्च को बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 195 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में उपेंद्र सिंह रावत को बाराबंकी लोकसभा से उम्मीदवार बनाया गया था। वह वर्तमान में इसी सीट से जीते हुए सांसद हैं। लिस्ट आने के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ