कब आएगी BJP के लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, ताजा अपडेट आया सामने

Lok sabha election 2024 BJP candidate second list: 8 मार्च को बीजेपी पार्टी के दिल्ली मुख्यालय पर केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक है। इस बैठक के बाद बीजेपी की दूसरी लिस्ट की घोषणा हो सकती है। 2 मार्च को बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में 35 से ज्यादा पार्टियां शामिल हैं।

Lok Sabha Election 2024 BJP CEC Meeting

फाइल फोटो

विज्ञापन

Lok sabha election 2024 BJP candidate second list: BJP के लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट कब आएगी? राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चाएं तेज हैं। इस बीच बीजेपी ने इस पर ताजा अपडेट दिया है। पार्टी सूत्रों की मानें तो 8 मार्च को दिल्ली, दीनदयाल उपाध्यक्ष स्थित पार्टी मुख्यालय पर बीजेपी केन्द्रीय चुनाव समिति की मीटिंग है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मीटिंग के बाद बीजेपी की दूसरी लिस्ट की घोषणा हो सकती है। यहां बता दें कि 2 मार्च बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी।

विज्ञापन

दूसरी लिस्ट का इंतजार

राजनीतिक जानकारों के अनुसार बीजेपी अपनी दूसरी लिस्ट में एनडीए के घटक दलों को ध्यान में रखकर अपने बाकी बचे प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती हैं। बता दें बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट), अपना दल (सोनीलाल), ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन, नागा पीपुल्स फ्रंट, नागालैंड, पट्टाली मक्कल काची, तमिल मनीला कांग्रेस, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी समेत कुल करीब 35 से ज्यादा पार्टियां शामिल है।

लिस्ट से पहले नाम लिया वापस

दूसरी लिस्ट में बीजेपी के कई वर्तमान सांसदों के नाम कटना तय माना जा रहा है। दूसरी लिस्ट से पहले गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने मेहसाणा लोकसभा सीट से अपना नाम वापस ले लिया है। इसी तरह दिल्ली के दिग्गज नेता व दो बार के सांसद डॉ हर्षवर्धन ने भी राजनीति से दूरी बनाने का ऐलान सोशल मीडिया पर किया है। इससे पहले टिकट न मिलने से नाराज साउथ दिल्ली से सांसद रमेश बिधुड़ी ने उनकी जगह चुने गए प्रत्याशी को इशारों में ‘मेहमान’ बताया है। वहीं, टिकट मिलने के बाद भी भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ