Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

यूपी के 16 जिलों में बारिश, बिहार में यलो अलर्ट जारी, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

UP-Bihar Weather Update: उत्तर प्रदेश और बिहार में कई दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले एक हफ्ते से दोनों राज्यों में शीतलहर की वजह से ज्यादा ठंडक का एहसास हो रहा है।

Author
Edited By : Shabnaz Updated: Jan 13, 2025 06:57
UP-Bihar Weather Update

UP-Bihar Weather Update: उत्तर प्रदेश और बिहार के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बिहार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के 20 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी कई जगह पर बारिश होने की संभावना है। आज सुबह से ही यूपी के कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। जानिए आज दोनों राज्यों में मौसम कैसा रहेगा।

आज यूपी का मौसम

यूपी में महाकुंभ शुरू हो गया है, इस दौरान श्रद्धालु घने कोहरे के बीच ठंडे पानी में डुबकी लगाते नजर आए। 13 जनवरी को घने कोहरे के अलावा कई जिलों में बारिश होने की भी संभावना है। लखनऊ, झांसी, इटावा, कन्नौज, कानपुर, प्रयागराज, चित्रकूट, आगरा, बुलंदशहर, वाराणसी, बांदा, जौनपुर, सहारनपुर, गोरखपुर, मेरठ और फिरोजाबाद में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाली 15 और 16 तारीख को भी कई जगह पर बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: यूपी के 25 जिलों में बारिश, बिहार में भी लुढ़केगा पारा, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कितना लुढ़का पारा

पिछले 24 घंटों में सबसे कम तापमान कानपुर में रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा लखनऊ, मेरठ, आगरा और वाराणसी में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। आगरा में अधिकतम तापमान 19.4 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, लखनऊ में अधितकम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार में येलो अलर्ट जारी

बिहार में पिछले कई दिनों से घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने 13 जनवरी के लिए यलो अलर्ट जारी किया। इस दौरान राज्य के ज्यादातर जिलों में मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा। जिन जिलों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है उसमें शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, भागलपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, बांका, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, जहानाबाद, जमुई, लखीसराय, भोजपुर, अरवल, पटना, शेखपुरा, नालंदा और बेगूसराय का नाम शामिल है। इसके अलावा आने वाले तीन घंटों के दौरान, मुजफ्फरनगर और दरभंगा जिले के कई हिस्सों में बारिश और बिजली की कड़कड़ाहट देखने को मिल सकती है।


ये भी पढ़ें: Delhi Air Pollution: साफ हुई दिल्ली-NCR की आबोहवा; हटाया गया GRAP-III प्रतिबंध

First published on: Jan 13, 2025 06:53 AM

संबंधित खबरें