यूपी के 25 जिलों में बारिश, बिहार में भी लुढ़केगा पारा, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

UP-Bihar Weather Update: उत्तर प्रदेश और बिहार में कई दिनों से शीतलहर की वजह से ज्यादा ठंडक का एहसास हो रहा है। जानिए मौसम विभाग ने बिहार और उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर क्या अपडेट दिया है।

Weather Update

UP-Bihar Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पश्चिमी यूपी में कई जगह पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, समेत कई जिला में बिजली गिरने के साथ साथ घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है। वहीं, बिहार में भी मौसम विभाग ने 7 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानिए दोनों राज्यों में आज कहां-कहां पर बारिश हो सकती है।

यूपी में कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। राज्य में सर्द हवाएं भी चलेंगी, जिससे मौसम में ज्यादा ठंडक का एहसास होगा। जिन जिलों में शीतलहर और घना कोहरा देखने को मिलेगा उसमें लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, इटावा, कन्नौज, बांदा, चित्रकूट, आगरा, बुलंदशहर , जौनपुर, सहारनपुर, फिरोजाबाद, मेरठ और गोरखपुर का नाम शामिल है। वहीं, रविवार को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र और मिर्जापुर में बारिश होने की संभावना है।

जिन जिलों में बादलों की गरज के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है उसमें मऊ, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, और बहराइच में का नाम शामिल है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में पिछले कई दिनों से शीतलहर का कहर जारी है। आईएमडी के मुताबिक, बिहार में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल रहा है। आज पटना, मोतिहारी, सीतामढ़ी, हाजीपुर, मधुबनी, सहरसा, औरंगाबा और दरभंगा, कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। जिसके चलते कई जगह पर बारिश भी देखने को मिल सकती है। इस दौरान लोगो के घने कोहरे की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा 13 जनवरी से 18 जनवरी के बीच भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन बिहार के फॉरबिसगंज में सर्वाधिक तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ