यूपी रोडवेज बसों के यात्रियों के लिए खुशखबरी, कम हो सकता है किराया

UP Roadways Bus: प्रस्ताव के मुताबिक साधारण बसों के किराये 7 प्रतिशत और AC बसों का किराये में 10 फीसदी कम किया जा सकता है।

image - 2023-11-17T134459.710

UP Roadways Bus: उत्तर प्रदेश की रोडवेज बसों में सफर करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। खबर है कि यूपी रोडवेज अपना किराया कम करने जा रहा है। यूपी रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में लगातार आ रही कमी को देखते हुए ये फैसला लिया जा सकता है। इस संबंध में परिवहन निगम मुख्यालय पर प्रधान प्रबंधक के नेतृत्व में कमेटी बनाकर प्रस्ताव बनाया जाएगा। जिसे अगली निदेशक मंडल की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। प्रस्ताव के मुताबिक साधारण बसों के किराये 7 प्रतिशत और AC बसों का किराये में 10 फीसदी कम किया जा सकता है।

विज्ञापन

किराया बढ़ने के बाद रोडवेज को करोड़ों का नुकसान

दरअसल, इसी साल फरवरी में रोडवेज बसों का किराया 25 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। जिसके बाद रोडवेज बसों से पैसेंजरों की संख्या कम होने लगी थी। इस फैसले से यूपी रोडवेज को 6 महीने के अंदर लगभग 77 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। ऐसा माना जा रहा है कि रोडवेज बसों का किराया बढ़ाने के बाद से यात्री सफर के लिए दूसरे विकल्पों को पसंद कर रहे हैं और उसका इस्तेमाल कर रहें हैं। इसकी वजह से यूपी रोडवेज नुकसान में चली गई। रोडवेज बसों में कम होती यात्रियों की संख्या को देखते हुए अब परिवहन विभाग किराया कम करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

राजधानी में कम हुआ बसों का किराया

बता दें कि, कुछ दिनों पहले ही उत्तर प्रदेश के राजधानी बसों का किराया 10 प्रतिशत कम किया गया था। वहीं, अब प्रशासन अपनी रोडवेज बसों का भी किराया कम करने पर विचार कर रहा है। उत्तर प्रदेश रोडवेज के जीएम संचालन के नेतृत्व में बनाई गई कमेटी जल्द ही अपना प्रस्ताव एमडी को सौंपेगी इसके बाद किराया कम कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ