UP News: गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के गाजियाबाद में बुधवार रात को पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस की एक टीम अब फरार आरोपी की तलाश में लगी है। पुलिस की ओर से बतया गया है कि तीनों आरोपी हत्या, लूट जैसी वारदातों में वांछित थे।
जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार रात को करीब 3 बजे की है। अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि साहिबाबाद पुलिस रात को चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ बदमाश करहैड़ा कट की ओर से एक बिना नंबर की बाइक लेकर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने बमदाशों का पीछा करना शुरू कर दी।
https://twitter.com/ghaziabadpolice/status/1641336136940535808
पीछा करते-करते नागद्वार में पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया। बताया गया है कि यहां भी भागते समय आरोपियों की बाइक फिसल गई। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने जब आरोपियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
पुलिस की ओर से बताया गया है कि बदमाश की पहचान राजू उर्फ अकील पुत्र इस्लाम निवासी शहीद नगर, साहिबाबाद (गाजियाबाद) और फरदीन पुत्र राजू निवासी साहिबाबाद (गाजियाबाद) के रूप में हुई है। जबकि फरार हुए आरोपी की पहचान आशिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बंजारा गैंग के सदस्य हैं।
गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि राजू उर्फ अकील के खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ ज्यादातर मामले घरों में नकबजनी करके चोरी के हैं। उधर फरदीन के खिलाफ गाजियाबाद के थानों में चोरी के तीन, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास का एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक और एक लैपटॉप बरामद किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: