'वह दुकान कहां है जहां बिकता है वोट', ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी नेता को दी चुनौती

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर आज बनारस के दौरे पर थे. इस दौरान बीते दिनों कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के बयान को लेकर पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा जिसका जवाब देते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मेरे ऊपर वोट बेचने का आरोप लगाने वालों को चुनौती देता हूं. पढ़ें लखनऊ से अशोक कुमार तिवारी की रिपोर्ट.

OM PRAKASH RAJBHAR
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर आज बनारस के दौरे पर थे. इस दौरान बीते दिनों कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के बयान को लेकर पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा जिसका जवाब देते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मेरे ऊपर वोट बेचने का आरोप लगाने वालों को चुनौती देता हूं और अगर उन्होंने मां का दूध पिया हो और वह मर्द हो तो बताएं वह दुकान कहां है जहां वोट बेचा जाता है.

यही नहीं ओमप्रकाश राजभर ने यह भी कहा कि जनता का वोट किसी बोर में नहीं होता है. ओमप्रकाश राजभर ने यह भी कहा कि 23 साल पहले महाराजा सुहेलदेव का नाम लेने वाला कोई नहीं था और जो लोग आरोप लगा रहे हैं वह लोहा की चोरी किया करते थे, आज मेरी वजह से महाराजा सुहेलदेव की बड़ी प्रतिमा लगी उनके नाम पर कई कार्य किए जा रहे हैं.

विज्ञापन

शंकराचार्य विवाद पर क्या बोले राजभर?

शंकराचार्य स्वामी अवि मुक्तेश्वरा नंद ने योगी आदित्यनाथ के हिंदू होने का जो प्रमाण मांगा है उसके जवाब में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि संविधान से देश चलता है किसी के बयान से संविधान नहीं बदलेगा. जहां तक गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने की बात है तो जब यह मामला कैबिनेट में आएगा तो देखा जाएगा. वहीं दूसरी तरफ इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री पर टिप्पणी करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वह इस्तीफा सिर्फ एक ड्रामा था. अग्निहोत्री समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं और राजनीति में आने का रास्ता खोज रहे हैं.

यूजीसी विवाद पर क्या बोले राजभर?

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने यूजीसी विवाद पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उस पर सिर्फ स्टे लगाया है, उस कमेटी में जनरल कैटेगरी के कल 17 लोग थे आखिर वह इस बिल को पूरी तरह से क्यों नहीं समझ पाए जिसको भी उस बिल पर आपत्ति है वह सुप्रीम कोर्ट जा सकता है. ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वह sc, st, obc समेत सभी वर्गों की लड़ाई लड़ते रहेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ